मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

कैम्पा मद के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में भ्रष्टाचार के आरोप !

On: June 20, 2026 8:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

💢 हरे-भरे वनों की कटाई से लेकर चहेते ठेकेदारों को काम देने तक के आरोप, विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल

धरमजयगढ़। वन मंडल धरमजयगढ़ के छाल रेंज क्षेत्र में कैम्पा मद से चल रहे कई निर्माण कार्य अब सवालों के घेरे में आ गए हैं। आरोप है कि इन कार्यों में नियमों की अनदेखी करते हुए जमकर अनियमितताएं बरती जा रही हैं।

स्थानीय स्तर पर उठ रही शिकायतों के अनुसार, निर्माण कार्यों के नाम पर वन क्षेत्र में हरियाली को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। वहीं आरोप यह भी है कि विभाग के कुछ अधिकारी-कर्मचारी अपने पसंदीदा ठेकेदारों को काम देने में रुचि दिखा रहे हैं, जिससे कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कैम्पा मद से कई लाखों रुपये के कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन मौके पर निर्माण कार्यों की स्थिति और गुणवत्ता को लेकर कई सवाल सामने आ रहे हैं। आरोप है कि कई जगहों पर निर्धारित मापदंडों की अनदेखी कर सिर्फ कागजों में काम पूरा करने की कोशिश की जा रही है।

वन संरक्षण और विकास के उद्देश्य से मिलने वाली राशि का सही उपयोग होना जरूरी है, लेकिन अगर निर्माण कार्यों में ही लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगने लगें तो जिम्मेदारी तय होना भी आवश्यक है।

अब देखना होगा कि इन आरोपों को लेकर वन विभाग क्या कदम उठाता है और क्या इन निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच होगी या फिर मामला केवल आरोपों तक ही सीमित रह जाएगा।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शाला प्रवेश उत्सव में अव्यवस्था का आलम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बोले- बच्चों के भविष्य से जुड़े आयोजन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

धरमजयगढ़ बस स्टैंड बदहाली की मार झेल रहा, सुविधाओं के अभाव पर फूटा व्यापारियों का आक्रोश

“धरमजयगढ़ वन मंडल बना हाथियों का कब्रिस्तान!” : “भ्रष्ट सिस्टम के बीच दम तोड़ रहे जंगल के गजराज !” “हाथियों की मौत पर कौन जिम्मेदार ? सवालों में वन विभाग !”

53 लाख का तालाब सिर्फ 10 लाख में! धरमजयगढ़ वनमंडल के ‘जादुई टेंडर’ ने खड़े किए भ्रष्टाचार के सवाल

धरमजयगढ़ में फ्लाइएश ढोने वाली गाड़ियों का आतंक, लोगों का जीना हुआ दूभर : पर्यावरण पर गंभीर संकट!

🔥 “ओवरलोड, ओवरस्पीड और नो कंट्रोल — आखिर कब जागेगा प्रशासन ?”🔥“कार्रवाई पर ब्रेक, हादसों को ग्रीन सिग्नल : फ्लाईएश वाहनों से दहशत में धरमजयगढ़”🔥किसके दबाव में है प्रशासन

Leave a Comment