मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

“धरमजयगढ़ वन मंडल बना हाथियों का कब्रिस्तान!” : “भ्रष्ट सिस्टम के बीच दम तोड़ रहे जंगल के गजराज !” “हाथियों की मौत पर कौन जिम्मेदार ? सवालों में वन विभाग !”

On: May 24, 2026 12:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

धरमजयगढ़ वन मंडल में लगातार हाथियों की मौत, सवालों के घेरे में वन विभाग की कार्यशैली

धरमजयगढ़ वन मंडल में लगातार हो रही हाथियों की मौत अब गंभीर चिंता और बड़े सवाल का विषय बन चुकी है। जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाला वन विभाग अब खुद कटघरे में नजर आ रहा है। क्षेत्र में लगातार हाथियों की मौत के बावजूद विभाग केवल खानापूर्ति और कागजी कार्रवाई तक सीमित दिखाई दे रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह फेल साबित हो रही है।

रविवार को धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में एक हाथी शावक की मौत ने पूरे मामले को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। स्थानीय लोगों और वन्यजीव प्रेमियों का आरोप है कि यदि वन विभाग समय रहते निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करता, तो शायद इस मासूम हाथी शावक की जान बचाई जा सकती थी।क्षेत्र में लगातार हाथियों की मौत के बावजूद विभागीय अधिकारियों की प्राथमिकता वन्यजीव संरक्षण नहीं बल्कि भ्रष्टाचार और कागजी योजनाओं तक सीमित होने के आरोप लग रहे हैं।

करोड़ों रुपये वन्यजीव संरक्षण और हाथी प्रबंधन के नाम पर खर्च किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर न तो हाथियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो पा रही है और न ही मानव-हाथी संघर्ष को रोकने के लिए कोई प्रभावी पहल दिखाई दे रही है।ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के मूवमेंट वाले क्षेत्रों में न तो पर्याप्त निगरानी होती है और न ही समय पर रेस्क्यू टीम पहुंचती है ।

रविवार को हुई हाथी शावक की मौत के बाद अब यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर लगातार हो रही इन मौतों का जिम्मेदार कौन है? क्या वन विभाग सिर्फ फाइलों में संरक्षण अभियान चलाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान रहा है?

वन्यजीव प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं की गई, तो धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों की मौत का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धरमजयगढ़ बस स्टैंड बदहाली की मार झेल रहा, सुविधाओं के अभाव पर फूटा व्यापारियों का आक्रोश

53 लाख का तालाब सिर्फ 10 लाख में! धरमजयगढ़ वनमंडल के ‘जादुई टेंडर’ ने खड़े किए भ्रष्टाचार के सवाल

धरमजयगढ़ में फ्लाइएश ढोने वाली गाड़ियों का आतंक, लोगों का जीना हुआ दूभर : पर्यावरण पर गंभीर संकट!

🔥 “ओवरलोड, ओवरस्पीड और नो कंट्रोल — आखिर कब जागेगा प्रशासन ?”🔥“कार्रवाई पर ब्रेक, हादसों को ग्रीन सिग्नल : फ्लाईएश वाहनों से दहशत में धरमजयगढ़”🔥किसके दबाव में है प्रशासन

खेत के नाम पर जंगल का कत्ल ! धरमजयगढ़ में बेखौफ अवैध कटाई और निर्माण,संबंधित विभाग बना मूकदर्शक

ओवर लोड फ्लाईएश वाहन पर स्थानीय प्रशासन लगाम लगाने में विफल ? बेलगाम वाहन पर कार्यवाही करें स्थानीय प्रशासन : जगदीश सरकार

Leave a Comment