हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़
नगर के दुर्गापुर मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची और गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
मामले में पंचनामा, पोस्टमार्टम सहित अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश भी पुलिस द्वारा की जा रही है।
हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।









