मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

धरमजयगढ़ के वार्ड 8 में नाली और वार्ड 12 में सीसी सड़क निर्माण का भूमिपूजन, 8.34 लाख की लागत से होंगे विकास कार्य

On: July 17, 2026 3:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

नगर पंचायत धरमजयगढ़ में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। वार्ड क्रमांक 8 में भवानी घर से लाला खान के घर तक 160 मीटर लंबी आरसीसी नाली निर्माण कार्य तथा वार्ड क्रमांक 12 में 90 मीटर लंबी सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 8 में बनने वाली 160 मीटर लंबी आरसीसी नाली का निर्माण 4 लाख 52 हजार रुपये की लागत से कराया जाएगा। नाली निर्माण से क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी तथा बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से वार्डवासियों को राहत मिलेगी।

वहीं वार्ड क्रमांक 12 में 90 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण 3 लाख 82 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को लंबे समय से चली आ रही खराब सड़क की समस्या से निजात मिलेगी।

नाली एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी, आवागमन में सुविधा बढ़ेगी तथा वार्डवासियों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार, उपाध्यक्ष जगन्नाथ यादव, वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद गगनदीप सिंह कोमल,वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद जानू सिदार, पूर्व उपाध्यक्ष विजय यादव, ठेकेदार बजरंग अग्रवाल, स्थानीय मीडिया के पत्रकार तथा नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

सभी जनप्रतिनिधियों ने दोनों विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment