मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

धरमजयगढ़ पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड डबल मर्डर, भूमि विवाद में दंपति की टांगी से हत्या कर शवों को जलाया

On: July 18, 2026 1:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---

🚨 पुलिस डॉग रूबी, एफएसएल और वैज्ञानिक विवेचना से दो सगे भाई गिरफ्तार, रिमांड बाद भेजा गया जेल

🚨 भूमि विवाद को लेकर दोनों भाईयों ने रची थी हत्या की साजिश, साक्ष्य मिटाने के लिए घर में लगाई आग

🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह —”अपराध कितना भी सुनियोजित क्यों न हो, वैज्ञानिक विवेचना, पुलिस डॉग और सशक्त पुलिसिंग के सामने अपराधी बच नहीं सकते।”

हिन्दी समाचार : रायगढ़/धरमजयगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में धरमजयगढ़ पुलिस ने ग्राम क्रोंधा देवमारीडांड में दंपति की निर्मम हत्या एवं शव जलाकर साक्ष्य मिटाने के सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का मात्र 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वर्षों पुराने भूमि विवाद की रंजिश में दंपति की टांगी से हत्या कर उनके शवों एवं घर में आग लगा दी थी, ताकि हत्या को दुर्घटना का रूप दिया जा सके। दिनांक 15 जुलाई 2026 को थाना धरमजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम क्रोंधा निवासी मंगल राठिया (65 वर्ष) एवं उनकी पत्नी पुनाई बाई राठिया (55 वर्ष) के घर के भीतर दोनों के जले हुए शव मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी, थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े, थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव, एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड तथा थाना धरमजयगढ़, कापू एवं रैरूमाखुर्द का पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पहुंचा। घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए गए तथा दोनों शवों का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कराया गया।

मृतक के यहां कार्य करने वाले रामलाल चौहान (35 वर्ष) निवासी क्रोंधा बौधपारा ने बताया कि वह पिछले लगभग तीन वर्षों से मृतक मंगल राठिया के घर में कार्य कर रहा है। 14 जुलाई 2026 को वह प्रतिदिन की तरह काम कर शाम को अपने घर चला गया था। उस समय घर में केवल मंगल राठिया और उनकी पत्नी पुनाई बाई राठिया मौजूद थे। आज सुबह लगभग 6 बजे जब वह काम पर पहुंचा तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर जाने पर घर के सभी दरवाजे खुले थे तथा एक कमरे से धुआं निकल रहा था। कमरे के बाहर से देखने पर उसने मंगल राठिया का शव जली हुई अवस्था में जमीन पर पड़ा देखा तथा उसके पास ही उनकी पत्नी पुनाई बाई राठिया का भी जला हुआ शव पड़ा था। इसके बाद उसने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। थाना धरमजयगढ़ में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 189/2026, धारा 103(1), 238(बी), 326(जी) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

👉🏻 श्री शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़

आपसी रंजिश या भूमि विवाद का समाधान कानून के दायरे में ही होना चाहिए। क्षणिक आवेश में लिया गया हिंसक निर्णय न केवल निर्दोषों की जान लेता है, बल्कि आरोपी और उसके पूरे परिवार का भविष्य भी बर्बाद कर देता है। धरमजयगढ़ पुलिस, एफएसएल टीम और पुलिस डॉग रूबी के समन्वित प्रयासों ने एक बार फिर अंधे हत्या प्रकरण का सफल खुलासा किया है।”

घटनास्थल पर मिले हत्या में प्रयुक्त टांगी की गंध लेकर पुलिस डॉग रूबी ने श्याम लाल राठिया तक पहुंचने का संकेत दिया। वहीं गवाहों से पूछताछ में मृतक एवं श्याम लाल राठिया के परिवार के बीच पूर्व से भूमि विवाद होने की जानकारी मिली। पुलिस डॉग के संकेत, एफएसएल साक्ष्यों, ह्यूमन इंटेलिजेंस तथा वैज्ञानिक पूछताछ के आधार पर संदेही श्याम लाल राठिया एवं उसके भाई जीवन लाल राठिया से अलग-अलग पूछताछ की गई, जिसमें दोनों ने हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वर्ष 2013 में उन्होंने एक भूमि खरीदी थी, जिसे बाद में अधिक कीमत मिलने पर मूल विक्रेता ने मृतक मंगल राठिया को बेच दिया था। समझौते के तहत आरोपियों को उनकी राशि वापस मिल गई थी, लेकिन मृतक द्वारा उसी भूमि पर मकान बनाकर खेती करने से दोनों भाइयों के मन में लगातार रंजिश बनी रही। इसी रंजिश के चलते दोनों ने 14 जुलाई 2026 की रात टांगी लेकर मृतक के घर में प्रवेश किया। दरवाजा खुलते ही मंगल राठिया पर टांगी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। शोर सुनकर बाहर आई उनकी पत्नी पुनाई बाई की भी टांगी से हत्या कर दी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने शवों पर घर में रखे कपड़े, सोफा कवर एवं अन्य सामान डालकर आग लगा दी तथा दो कमरों में भी आग लगाकर हत्या के साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। घटना में प्रयुक्त टांगी वहीं छोड़कर दोनों मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर हत्या में प्रयुक्त टांगी एवं घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर जब्त कर लिए हैं।

गिरफ्तार आरोपी – (1) श्याम लाल राठिया (32 वर्ष) (2) जीवन लाल राठिया (48 वर्ष) दोनों निवासी ग्राम कोंध्रा थाना धरमजयगढ़

इस अंधे हत्या प्रकरण के सफल खुलासे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े, थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शिवम कोंगरे, एएसआई मंजु मिश्रा, एएसआई गंगाराम भगत, एएसआई राम संजीवनी वर्मा, प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी, आरक्षक मनोज कुमार, विजयानंद राठिया, ललित राठिया, इलियास केरकेट्टा, अलेक्स, महिला आरक्षक ज्योति यादव, एफएसएल टीम तथा पुलिस डॉग रूबी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धरमजयगढ़ के मस्जिदपारा में महिला की हत्या का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार : मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जप्त

फर्जी अंकसूची के जरिए डाकपाल की नौकरी दिलाने वाला मास्टरमाइंड कोरबा से गिरफ्तार.रायगढ़ पुलिस की ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत कार्यवाही

“अभियान संवेदना” : शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, धरमजयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

ऑपरेशन क्लीन हंट : 17 वर्षीय बालिका को बेचने की साजिश में शामिल फरार आरोपी रामा चौहान धरमजयगढ़ पुलिस गिरफ्त में, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

पत्नी की हत्या के मामले में धरमजयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई : घरेलू विवाद के दौरान हथौड़ी से वार कर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

अभियान संवेदना : दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और सोशल मीडिया में अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार.खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिला का विश्वास जीता, सिक्योरिटी गार्ड निकला आरोपी

Leave a Comment