मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

पत्नी की हत्या के मामले में धरमजयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई : घरेलू विवाद के दौरान हथौड़ी से वार कर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

On: June 24, 2026 1:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---

🚨 वारदात में प्रयुक्त लोहे की हथौड़ी बरामद, महिला संबंधी गंभीर अपराधों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई जारी

🚨 “महिलाओं के विरुद्ध हिंसक अपराध करने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस द्वारा कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।” : एसएसपी शशि मोहन सिंह

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़/रायगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर धरमजयगढ़ पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति श्यामलाल मंझवार पिता स्वर्गीय रातूराम मंझवार, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बाँसजोर, थाना धरमजयगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

घटना के संबंध में थाना चक्रधरनगर से मृतिका मेहतरीन बाई मंझवार निवासी बाँसजोर की मर्ग डायरी जांच हेतु थाना धरमजयगढ़ को प्राप्त हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े द्वारा असल मर्ग क्रमांक 81/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान मृतिका के माता-पिता, सास, पार्षद तथा अन्य गवाहों के कथन लिए गए और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन किया गया।

👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश

“महिलाओं के विरुद्ध हिंसा और गंभीर अपराध स्वीकार्य नहीं हैं। महिला सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।”

जांच में पाया गया कि दिनांक 17 जून 2026 की सुबह लगभग 7:30 बजे आरोपी श्यामलाल मंझवार और उसकी पत्नी मेहतरीन बाई के बीच इलाज के लिए पैसे मांगने की बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मृतिका द्वारा डंडे से आरोपी की पीठ पर वार किया गया, जिससे आक्रोशित होकर आरोपी ने घर में रखी लोहे की हथौड़ी से पत्नी के सिर पर कई बार हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मेहतरीन बाई को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां 20 जून 2026 की शाम लगभग 6:30 बजे उसकी मृत्यु हो गई।

मर्ग जांच में हत्या की पुष्टि होने पर थाना धरमजयगढ़ में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 168/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने तत्काल आरोपी श्यामलाल मंझवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर वारदात में प्रयुक्त बेट लगा लोहे का हथौड़ा बरामद किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर इस कार्रवाई में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े, एएसआई मंजु मिश्रा, प्रधान आरक्षक गंगाराम भगत एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अभियान संवेदना : दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और सोशल मीडिया में अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार.खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिला का विश्वास जीता, सिक्योरिटी गार्ड निकला आरोपी

🚨 वृद्ध महिला हत्या कांड का 24 घंटे में खुलासा, धरमजयगढ़ पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार. आरोपी ने मां की हत्या की बीच-बचाव करने आई बेटी पर भी किया जानलेवा हमला

🚨 धरमजयगढ़ में मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा.1 महिला और 2 विधि से संघर्षरत बालक पुलिस गिरफ्त में : दुकान का ताला तोड़कर नगदी और मोबाइल सहित इलेक्ट्रॉनिक सामान किया था पार

🚨 पुलिस का भय दिखाकर वसूली करना पड़ा महंगा : दुष्कर्म केस में जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार रुपये की अवैध मांग, पीड़ित के शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

🚨 कापू पुलिस ने अंधे हत्याकांड का किया खुलासा : ग्राम कुम्हीचुआ में युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार.उधारी की रकम लेकर…

🚨 पारिवारिक नाराजगी में बेटे ने मां पर फावड़े से किया जानलेवा हमला : महिला की मौके पर मौत, रैरूमाखुर्द की घटना .हत्या के बाद पिता पर भी हमला करने दौड़ा आरोपी

Leave a Comment