मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

भ्रष्टाचार के आरोपों पर नगर पंचायत ने उठाया कदम, कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी को भेजा पत्र… पार्षद जानू सिदार की मांग के बाद बढ़ी हलचल

On: June 24, 2026 12:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

नगर पंचायत धरमजयगढ़ में कथित भ्रष्टाचार और निर्माण कार्यों में अनियमितता के आरोपों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब नया अपडेट सामने आया है। पार्षद जानू सिदार द्वारा उठाए गए मुद्दे पर नगर पंचायत ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करते हुए थाना प्रभारी धरमजयगढ़ को प्राथमिक सूचना दर्ज (FIR) करने के संबंध में पत्र भेजा है।

जानकारी के अनुसार पार्षद जानू सिदार ने नगर पंचायत के कुछ निर्माण कार्यों में अनियमितता और कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जांच एवं कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय द्वारा संबंधित मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र प्रेषित किया गया है।

अब सभी की नजरें पुलिस जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।नगर पंचायत में निर्माण कार्यों को लेकर उठे सवालों के बीच प्रशासनिक कार्रवाई से मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

नगर पंचायत द्वारा भेजे गए पत्र में वार्ड क्रमांक 08 आंगनबाड़ी से यशपाल साहू घर तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य का उल्लेख किया गया है। पत्र में संबंधित मामले की जांच कर प्राथमिक सूचना दर्ज करने की कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।

वहीं, पहले दिए गए अल्टीमेटम और आंदोलन की चर्चाओं के बीच अब नगर पंचायत द्वारा कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद भूख हड़ताल की स्थिति फिलहाल समाप्त मानी जा रही है।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment