मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

भ्रष्टाचार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई या मामला ठंडे बस्ते में ? क्या कल से भूख हड़ताल करेंगे पार्षद जानू सिदार ! या टॉय टॉय फिस्स..

On: June 23, 2026 9:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

नगर पंचायत में कथित भ्रष्टाचार और निर्माण कार्यों में अनियमितता के आरोपों को लेकर अब सियासत गरमाने लगी है। पार्षद जानू सिदार द्वारा प्रशासन को दिए गए अल्टीमेटम की समय सीमा पूरी होने के बाद नगर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सवाल उठने लगा है कि क्या पार्षद जानू सिदार भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी घोषित भूख हड़ताल कल से शुरू करेंगे या फिर मामला महज चेतावनी तक ही सीमित रह जाएगा ?

जानकारी के अनुसार पार्षद जानू सिदार ने कुछ दिनों पहले एसडीएम धरमजयगढ़ को ज्ञापन सौंपकर नगर पंचायत के निर्माण कार्यों की जांच और कथित अनियमितताओं पर कार्रवाई की मांग की थी। ज्ञापन में आरोप लगाया गया था कि कुछ कार्यों में बिना काम किए ही लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया है। पार्षद ने सात दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी थी।

नगर में अब सवाल उठने लगे हैं कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उठी आवाज अब आगे बढ़ेगी या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह “टाय-टाय फीस” हो जाएगा ?

शुरुआत में पार्षद के इस कदम को नगरवासियों का समर्थन मिला था। कई लोगों ने इसे जनहित का मुद्दा बताते हुए कहा था कि जनप्रतिनिधि को जनता के मुद्दों पर इसी तरह आवाज उठानी चाहिए। लेकिन अब समय सीमा पूरी होने के बाद नगर में चर्चाओं का रुख बदलता नजर आ रहा है।

🔥 फिलहाल निगाहें पार्षद जानू सिदार के अगले कदम और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। अगर भूख हड़ताल शुरू होती है तो यह मामला नगर पंचायत की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन सकता है

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबादा पावर का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जनहित याचिका पर शासन ने मांगा जवाब के लिए समय

बिना अनुमति निकली रैली पर बवाल ! कोल खदान विरोध आंदोलन के बीच प्रशासन की सख्त चेतावनी

धरमजयगढ़ बस स्टैंड में स्थित किराने की दुकान पर चोरी का प्रयास नाकाम, नकाबपोश चोर सीसीटीवी में कैद

धरमजयगढ़ नगर पंचायत में करोड़ों के घोटाले का आरोप, मंत्री से हुई उच्चस्तरीय जांच की मांग.स्ट्रीट लाइट, पाइपलाइन विस्तार और 15वें वित्त आयोग की राशि में अनियमितता के गंभीर आरोप

🚨 इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद बहला-फुसलाकर ले गया था राजस्थान, नाबालिग से किया विवाह और शारीरिक शोषण, धरमजयगढ़ पुलिस ने मुंबई से खोजकर परिजनों को सौंपा

Leave a Comment