नगर के बस स्टैंड के समीप स्थित प्रसिद्ध पंडित जनरल स्टोर्स (जामुनी दुकान) में शनिवार देर रात एक नकाबपोश चोर द्वारा चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है।
हालांकि चोर अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सका और बिना कोई सामान चोरी किए मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार, देर रात एक अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति दुकान में घुस गया और ऊपर माले में स्थित दुकान के शटर को तोड़कर अंदर प्रवेश करने का प्रयास करने लगा। काफी कोशिशों के बावजूद जब शटर नहीं टूटा तो चोर को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
घटना की जानकारी दुकानदार को अगले दिन सुबह तब हुई जब उसने दुकान के भीतर सामान बिखरा हुआ देखा। संदेह होने पर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें एक नकाबपोश युवक चोरी का प्रयास करते हुए दिखाई दिया। इसके बाद घटना की पुष्टि हुई।
दुकानदार ने बताया कि चोर दुकान के अंदर घुसने में सफल तो हुआ, लेकिन शटर नहीं तोड़ पाने के कारण किसी प्रकार की चोरी नहीं कर सका। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
✒️ इस घटना के बाद आसपास के व्यापारियों में चिंता का माहौल है। व्यापारियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने तथा बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।… देखें वीडियो 👇
CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।