मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

ऑपरेशन क्लीन हंट : 17 वर्षीय बालिका को बेचने की साजिश में शामिल फरार आरोपी रामा चौहान धरमजयगढ़ पुलिस गिरफ्त में, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

On: July 2, 2026 4:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---

🚨 “ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, मानव तस्करी के 4 वर्ष से फरार आरोपी को जशपुर से किया गिरफ्तार

🚨 आरोपी के गृहग्राम जोराडोल में दबिश देकर धरमजयगढ़ पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा

🚨 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” में लगातार मिल रही सफलता

🚨 “ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत वर्षों से फरार आरोपी भी अब कानून के शिकंजे में आ रहे हैं।” — एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह

हिन्दी समाचार : रायगढ़/धरमजयगढ़

रायगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मानव तस्करी के गंभीर प्रकरण में लगभग चार वर्ष से फरार चल रहे आरोपी रामा चौहान को जिला जशपुर के ग्राम जोराडोल से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 28 जून 2022 को थाना धरमजयगढ़ में एक 17 वर्षीय बालिका के गुम होने की रिपोर्ट उसके पिता द्वारा दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि बालिका 23 जून 2022 की शाम घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों द्वारा रिश्तेदारों एवं आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका व्यक्त करते हुए थाना धरमजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस पर अपराध क्रमांक 109/2022 दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश

“मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। ऑपरेशन क्लीन हंट में वर्षों से फरार अपराधियों की भी लगातार तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। रायगढ़ पुलिस ऐसे अपराधों के विरुद्ध पूरी गंभीरता और कठोरता से कार्रवाई जारी रखेगी।”

विवेचना के दौरान अपहृत बालिका को मध्यप्रदेश के अनुपपुर में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा ट्रेन में दो संदिग्ध व्यक्तियों हीरालाल चौहान एवं देवलाल तिग्गा के साथ बरामद किया गया। सूचना मिलने पर धरमजयगढ़ पुलिस ने बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया। पूछताछ एवं विवेचना में सामने आया कि आरोपीगण ने अपने अन्य साथियों रामपाल यादव एवं रामा चौहान के साथ मिलकर बालिका को बहला-फुसलाकर राजस्थान ले जाकर शादी कराने के नाम पर ₹20,000 में बेचने की साजिश रची थी। प्रकरण में साक्ष्यों के आधार पर मानव तस्करी सहित अन्य गंभीर धाराएं 343,365,370,370 (ए), 120 (बी) भा.द.वि.जोड़ी गईं।

इस मामले में वर्ष 2022 में ही आरोपी हीरालाल चौहान, देवलाल तिग्गा एवं रामपाल यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था, जबकि आरोपी रामा चौहान लगातार फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध धारा 173(8) CrPC के तहत न्यायालय में गिरफ्तारी शेष अभियोग पत्र भी प्रस्तुत किया गया था। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत फरार आरोपियों की लगातार तलाश के दौरान धरमजयगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रामा चौहान अपने गृहग्राम जोराडोल, जिला जशपुर आया हुआ है। सूचना पर थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी :

रामा चौहान पिता शिवनंदन चौहान, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम जोराडोल, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के सुपरविजन पर संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े, एएसआई मंजु मिश्रा, महिला आरक्षक सोनम भगत, आरक्षक अलेक्सियुस एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धरमजयगढ़ पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड डबल मर्डर, भूमि विवाद में दंपति की टांगी से हत्या कर शवों को जलाया

धरमजयगढ़ के मस्जिदपारा में महिला की हत्या का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार : मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जप्त

फर्जी अंकसूची के जरिए डाकपाल की नौकरी दिलाने वाला मास्टरमाइंड कोरबा से गिरफ्तार.रायगढ़ पुलिस की ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत कार्यवाही

“अभियान संवेदना” : शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, धरमजयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पत्नी की हत्या के मामले में धरमजयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई : घरेलू विवाद के दौरान हथौड़ी से वार कर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

अभियान संवेदना : दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और सोशल मीडिया में अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार.खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिला का विश्वास जीता, सिक्योरिटी गार्ड निकला आरोपी

Leave a Comment