मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

धरमजयगढ़ बस स्टैंड बदहाली की मार झेल रहा, सुविधाओं के अभाव पर फूटा व्यापारियों का आक्रोश

On: June 1, 2026 11:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

जिले की सबसे पुरानी और क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ी तहसील धरमजयगढ़ का बस स्टैंड आज अपनी बदहाली पर आंसू बहाने को मजबूर है। कभी क्षेत्र की पहचान माने जाने वाले इस बस स्टैंड की वर्तमान स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है। यह बात प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी रमेश चैनानी ने कही।

श्री चैनानी ने कहा कि धरमजयगढ़ बस स्टैंड अंचल के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में से एक है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री, ग्राहक और वाहन पहुंचते हैं। बसों की लगातार आवाजाही और बाजार क्षेत्र होने के कारण यहां हर समय भीड़ बनी रहती है, लेकिन इसके बावजूद मूलभूत सुविधाओं का अभाव साफ दिखाई देता है।

उन्होंने बताया कि बस स्टैंड में न तो समुचित यात्री प्रतीक्षालय की व्यवस्था है और न ही यात्रियों के लिए पर्याप्त पेयजल सुविधा उपलब्ध है। बैठने की व्यवस्था भी लगभग नदारद है, जिससे यात्रियों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वहीं बढ़ती भीड़ और अव्यवस्थित यातायात के कारण आवागमन भी दिन-प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है।व्यापारी संघ के पूर्व सचिव रहे रमेश चैनानी ने आत्ममंथन करते हुए कहा कि बस स्टैंड की इस स्थिति के लिए कुछ हद तक व्यापारी वर्ग भी जिम्मेदार है, क्योंकि समय के साथ सभी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में व्यस्त हो गए और इस महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल की समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया।

उन्होंने प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से मिलकर बस स्टैंड के विकास के लिए पहल करने की अपील की है। श्री चैनानी ने मांग की है कि नगर सरकार के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विधायक और सांसद की संयुक्त बैठक बुलाकर बस स्टैंड को सुसज्जित, सुव्यवस्थित और सुविधायुक्त बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए।उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन उचित दिशा-निर्देश और योजना के साथ आगे बढ़ता है तो धरमजयगढ़ का व्यापारी वर्ग भी बस स्टैंड के विकास और सौंदर्यीकरण में पूरा सहयोग देने के लिए तैयार है।

“धरमजयगढ़ की पहचान बना बस स्टैंड अब विकास की राह देख रहा है, ऐसे में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को मिलकर इसकी बदहाली दूर करने के लिए गंभीर पहल करनी होगी।”

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

“धरमजयगढ़ वन मंडल बना हाथियों का कब्रिस्तान!” : “भ्रष्ट सिस्टम के बीच दम तोड़ रहे जंगल के गजराज !” “हाथियों की मौत पर कौन जिम्मेदार ? सवालों में वन विभाग !”

53 लाख का तालाब सिर्फ 10 लाख में! धरमजयगढ़ वनमंडल के ‘जादुई टेंडर’ ने खड़े किए भ्रष्टाचार के सवाल

धरमजयगढ़ में फ्लाइएश ढोने वाली गाड़ियों का आतंक, लोगों का जीना हुआ दूभर : पर्यावरण पर गंभीर संकट!

🔥 “ओवरलोड, ओवरस्पीड और नो कंट्रोल — आखिर कब जागेगा प्रशासन ?”🔥“कार्रवाई पर ब्रेक, हादसों को ग्रीन सिग्नल : फ्लाईएश वाहनों से दहशत में धरमजयगढ़”🔥किसके दबाव में है प्रशासन

खेत के नाम पर जंगल का कत्ल ! धरमजयगढ़ में बेखौफ अवैध कटाई और निर्माण,संबंधित विभाग बना मूकदर्शक

ओवर लोड फ्लाईएश वाहन पर स्थानीय प्रशासन लगाम लगाने में विफल ? बेलगाम वाहन पर कार्यवाही करें स्थानीय प्रशासन : जगदीश सरकार

Leave a Comment