मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

PM आवास निर्माण में लापरवाही.दो पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी ?

On: March 13, 2026 5:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : रायगढ़

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में सीईओ जिला पंचायत के निर्देश पर जनपद पंचायत लैलूंगा के ग्राम पंचायत चिराईखार के पंचायत सचिव श्री श्याम लाल सिदार एवं ग्राम पंचायत बैस्कीमुड़ा के पंचायत सचिव श्री अशोक कुमार पटेल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्राम पंचायत वैस्कीमुड़ा में कुल 131 आवास स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से 128 हितग्राहियों को प्रथम किश्त की राशि प्राप्त हो चुकी है। इसके बावजूद अब तक केवल 02 आवास ही पूर्ण हो पाए हैं, जबकि 38 आवास प्लिंथ लेवल तक पहुंचे हैं और 82 आवासों का निर्माण अभी तक प्रारंभ भी नहीं कराया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत चिराईखार में 113 आवास स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से 107 हितग्राहियों को प्रथम किश्त की राशि मिल चुकी है। इसके बावजूद अब तक एक भी आवास पूर्ण नहीं हुआ है, 16 आवास प्लिंथ लेवल तक हैं और 87 आवासों का निर्माण कार्य शुरू ही नहीं कराया गया है। अधूरे और अप्रारंभ आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए संबंधितों को कई बार निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई। निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने और अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है।

इस संबंध में पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 3 के उपनियम (1) (एक), (दो) एवं (तीन) के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में निर्देश दिए गए हैं कि प्राप्ति के तीन दिवस के भीतर अपना लिखित एवं सप्रमाण स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। निर्धारित समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत सचिव की होगी।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धरमजयगढ़ में फ्लाइएश ढोने वाली गाड़ियों का आतंक, लोगों का जीना हुआ दूभर : पर्यावरण पर गंभीर संकट!

🔥 “ओवरलोड, ओवरस्पीड और नो कंट्रोल — आखिर कब जागेगा प्रशासन ?”🔥“कार्रवाई पर ब्रेक, हादसों को ग्रीन सिग्नल : फ्लाईएश वाहनों से दहशत में धरमजयगढ़”🔥किसके दबाव में है प्रशासन

खेत के नाम पर जंगल का कत्ल ! धरमजयगढ़ में बेखौफ अवैध कटाई और निर्माण,संबंधित विभाग बना मूकदर्शक

ओवर लोड फ्लाईएश वाहन पर स्थानीय प्रशासन लगाम लगाने में विफल ? बेलगाम वाहन पर कार्यवाही करें स्थानीय प्रशासन : जगदीश सरकार

धूल का गुबार और मौत का खतरा : फ्लाईऐश के ट्रकों ने बढ़ाई मुसीबत ! धूल और हादसों से त्रस्त लोग, भारी वाहनों पर रोक की मांग !

राशन के बदले ‘TAX’ का डर ? कंड्रजा में ई-पॉस, उगाही और प्रशासनिक दावों के बीच घिरते सवाल,क्या ग्रामीणों का शिकायत अब….पढ़िए पूरी खबर!

Leave a Comment