मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

ओवर लोड फ्लाईएश वाहन पर स्थानीय प्रशासन लगाम लगाने में विफल ? बेलगाम वाहन पर कार्यवाही करें स्थानीय प्रशासन : जगदीश सरकार

On: March 22, 2026 1:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

धरमजयगढ़ भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे सड़क के लिए हर दिन सैकड़ों वाहन फ्लाईएश लेकर नगर के बीचों बीच गुजरते हैं। धरमजयगढ़ से गुजरने वाली सभी फ्लाईएश वाहन ओवरलोड एवं तेज रफ्तार से चलाते हैं जिससे आये दिन दुर्घटना होते देखा जाता है, ओवर लोड वाहन से अभी तक कई बड़ी दुर्घटना हो चूका है। लेकिन स्थानीय प्रशासन इन बेलगाम फ्लाईएश वाहनों पर लगाम लगाने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि स्थानीय प्रशासन कोई बड़ी दुर्घटना का इंतेजार कर रहे हैं ?

मंडल महामंत्री जगदीश सरकार ने स्थानीय प्रशासन से मांग किया है कि ओवरलोड फ्लाईएश वाहन एवं तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों पर अधिकारी-कर्मचारी कार्यवाही करें ताकि नगर के जनता निडर होकर सफर कर सके। अगर फ्लाईएश वाहनों पर कार्यवाही नहीं करते हैं तो इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से किया जायेगा। हम आप को बता दे कि पहले भी फ्लाईएश वाहनों को लेकर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं सर्व आदिवसी समाज के धरमजयगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा आंदोलन करने की चेतावनी दिया गया था, चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने रायगढ़ से आरटीओ टीम भेजकर बड़े पैमाने में ओवरलोड एवं तेज रफ्तार फ्लाईएश वाहनों पर कार्यवाही किया गया था। लेकिन फिर से फ्लाईएश वाहन बेलगाम हो गया है और आये दिन दुर्घटना को अंजाम दे रहा है।सिविल अस्पताल के पर पलटा फ्लाईएश वाहनफ्लाईएश वाहन को चलाने वाले चालक इतने लापरवाह होते हैं कि ये लोग कुछ नहीं देखते हैं आगे कौन है क्या है इससे इनको काई फ्रर्क नहीं पड़ता ऐसा लगता है जिला प्रशासन से लेकिन स्थानीय प्रशासन इनको खुली छुट दे रखा हो, ये लोग अपनी मनमर्जी से वाहन दौड़ते रहते हैं, इनके लापरवाही से सिविल अस्पताल चौंक में एक ओवर लोड फ्लाईएश वाहन पलट गई, दुर्घटना सुबह के समय होने के कारण किसी की जान नहीं गई, नहीं तो बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकता था? स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि ऐसे लापरवाह वाहन चालकों पर कड़ी कार्यवाही करें ताकि क्षेत्र की जनता इनके डर से नहीं सुकून से सफर कर सके।फ्लाईएश वाहनों को लेकर हो सकता है आंदोलन?बेलगाम होकर दौड़ रहे वाहनों पर अगर स्थानीय प्रशासन कार्यवाही नहीं करते हैं तो आने वालों दिनों में बड़ा आंदोलन देखने को मिल सकता है, स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा लगता है स्थानीय प्रशासन फ्लाईएश वाहनों को खुली छूट दे दिया है जो मन में आये वो करों, ओवरलोड फ्लाईएश लेकर आ रहे वाहनों में तीरपाल के नाम पर फटा हुआ प्लास्टीक डाल कर आ जाते हैं और रास्ते भर में फ्लाईएश गिरता रहता है, जिला कलेक्टर के सख्त आदेश का भी धरमजयगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों पर असर देखने नहीं मिल रहा है, कलेक्टर वाहनों को तीरपाल लगाने का निर्देश दिया था लेकिन इनके आदेश का पालन फ्लाईएश लोड वाहन नहीं कर रहे हैं और न ही हमारे धरमजयगढ़ के अधिकारी-कर्मचारी कलेक्टर के आदेश का पालन करवा रहे हैं। अगर जल्द ही फ्लाईएश वाहनों पर स्थानीय प्रशासन कार्यवाही नहीं करते हैं तो आने वाले दिनों में जनता सड़क पर उतर का विरोध करेगी, जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धरमजयगढ़ में फ्लाइएश ढोने वाली गाड़ियों का आतंक, लोगों का जीना हुआ दूभर : पर्यावरण पर गंभीर संकट!

🔥 “ओवरलोड, ओवरस्पीड और नो कंट्रोल — आखिर कब जागेगा प्रशासन ?”🔥“कार्रवाई पर ब्रेक, हादसों को ग्रीन सिग्नल : फ्लाईएश वाहनों से दहशत में धरमजयगढ़”🔥किसके दबाव में है प्रशासन

खेत के नाम पर जंगल का कत्ल ! धरमजयगढ़ में बेखौफ अवैध कटाई और निर्माण,संबंधित विभाग बना मूकदर्शक

PM आवास निर्माण में लापरवाही.दो पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी ?

धूल का गुबार और मौत का खतरा : फ्लाईऐश के ट्रकों ने बढ़ाई मुसीबत ! धूल और हादसों से त्रस्त लोग, भारी वाहनों पर रोक की मांग !

राशन के बदले ‘TAX’ का डर ? कंड्रजा में ई-पॉस, उगाही और प्रशासनिक दावों के बीच घिरते सवाल,क्या ग्रामीणों का शिकायत अब….पढ़िए पूरी खबर!

Leave a Comment