मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

PDS दुकान बना घोटाले का अड्डा.जांच में पहुंचे जनपद पंचायत उपाध्यक्ष और सीईओ की जांच में सामने आई चौंकाने वाली गड़बड़ियां,विक्रेता को हटाने का दिए निर्देश..जाने पूरा मामला..पढ़े पूरी खबर

On: January 22, 2026 12:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

धरमजयगढ़ विकास खण्ड में अधिकारियों के सांठ गांठ से लाखों नहीं करोड़ों का राशन घोटाला कर रखे हैं। जिसका नतीजा है कि पात्र हितग्राहियों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। जनपद उपाध्यक्ष शिशुपाल गुप्ता को शिकायत मिलने पर जनपद सीईओ मदललाल साहू के साथ विजयनगर पहुंचे, ग्रामीणों को खबर लगते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचकर अपनी समस्या बताने लगे, लेकिन सबसे अधिक शिकायत राशन घोटाले का मिला।

🔥 दुकानदार को हटाने के दिए निर्देश

राशन विक्रेता 1 माह का राशन अंगुठा लगवाने के बाद नहीं दिया है। ग्रामीणों की शिकायत मिलते ही जनपद उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को साफ शब्दों में कह दिया कि अगले माह तक नये दुकानदार को दुकान संचालन करने दीजिए और इस माह के अंत तक सभी हितग्राहिकों पूरा राशन विक्रेता राशन वितरण करें नहीं तो कानून के हिसाब से कड़ी कार्यवाही करें।

🔥 खाद्य अधिकारी का ऐसे दुकानदारों पर मेहरबानी

समाचारों में हमेशा राशन घोटाले का सुर्खियां बनने के बाद भी खाद्य अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं करते हैं। जिसके कारण ही धरमजयगढ़ में करोड़ों का राशन घोटाला हुआ है। अब देखना है कि जनपद उपाध्यक्ष की कड़ी नाराजगी का क्या नतीजा निकलता है, राशन माफियाओं पर कार्यवाही करते हैं या फिर इसी तरह घोटाला चलता रहेगा?

🔥 पत्रकारों से कहा : मोबाईल बाहर छोड़कर आइए

विकासखण्ड में हो रहे राशन की अफरा-तफरी की खबर पढ़-पढ़कर अब अधिकारियों के मूड भी उखडऩे लगे हैं, शिकायत की जांच के बारे में अधिकारी कुछ भी नहीं बोलते हैं। विजयनगर पंचायत में राशन की अफरा-तफरी की जांच करने पहुंच जनप्रतिनिधि को ग्रामीणों ने बताया की अंगुठा लगवाने के बाद राशन नहीं दिया जाता है इस संबंध में मीडिया की टीम खाद्य अधिकारी से जानकारी लेने पहुंची तो खाद्य अधिकारी ने पत्रकारों से कहा कि पहले मोबाईल बाहर छोड़कर आओ आप लोगों का कोई भरोसा नहीं है। जब अधिकारी से पूछा गया कि विजयनगर के बारे में बाईट दे दीजिए तो उन्होंने पत्रकारों को साफ शब्दों में बोल दिया हम बाईट नहीं देंगे, जांच प्रतिवेदन आया है। हमारे द्वारा फिर पूछा गया क्या जांच प्रतिवेदन आया तो मैडम जी का बस इतना ही कहना था कि बताई न जांच प्रतिवेदन आया है। विजयनगर राशन की शिकायत की जांच करने जनपद उपाध्यक्ष के साथ कापू मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा जनपद सदस्य चंद्रिका सिंह, मंडल के मीडिया प्रभारी नारायण दास महंत एवं जनपद पंचायत सीईओ मदललाल साहू भी शामिल रहे।

यहां बताना जरूरी होगा कि उक्त पीडीएस दुकान की महिला दुकानदार की शिकायतों की लंबी फेहरिस्त है.और साल के बारह महीनों में लगभग आठ महीने शिकायतें आती है और संबंधित विभाग के अधिकारी इन पर कोई कार्यवाही नहीं करते क्या माजरा है आसानी से समझा जा सकता है इन पर इतनी मेहरबानी का कारण भी विभाग के अधिकारी बताना नहीं चाहते

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धरमजयगढ़ में फ्लाइएश ढोने वाली गाड़ियों का आतंक, लोगों का जीना हुआ दूभर : पर्यावरण पर गंभीर संकट!

🔥 “ओवरलोड, ओवरस्पीड और नो कंट्रोल — आखिर कब जागेगा प्रशासन ?”🔥“कार्रवाई पर ब्रेक, हादसों को ग्रीन सिग्नल : फ्लाईएश वाहनों से दहशत में धरमजयगढ़”🔥किसके दबाव में है प्रशासन

खेत के नाम पर जंगल का कत्ल ! धरमजयगढ़ में बेखौफ अवैध कटाई और निर्माण,संबंधित विभाग बना मूकदर्शक

ओवर लोड फ्लाईएश वाहन पर स्थानीय प्रशासन लगाम लगाने में विफल ? बेलगाम वाहन पर कार्यवाही करें स्थानीय प्रशासन : जगदीश सरकार

PM आवास निर्माण में लापरवाही.दो पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी ?

धूल का गुबार और मौत का खतरा : फ्लाईऐश के ट्रकों ने बढ़ाई मुसीबत ! धूल और हादसों से त्रस्त लोग, भारी वाहनों पर रोक की मांग !

Leave a Comment