मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

धरमजयगढ़ हॉस्पिटल चौक पर लगा पोस्टर बन रहा दुर्घटनाओं की वजह, सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर ट्रोल ! पोस्टर का डायरेक्शन बदलने की हो रही मांग

On: January 19, 2026 10:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़।

हॉस्पिटल चौक पर हाल ही में लगाया गया एक पोस्टर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहा है। स्थानीय बुद्धिजीवियों और नागरिकों का कहना है कि यह पोस्टर सीधे तौर पर दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है।लोगों को पोस्टर की सामग्री से कोई आपत्ति नहीं है, बल्कि जिस दिशा में यह पोस्टर लगाया गया है, वही सबसे बड़ा खतरा बन गया है।

हॉस्पिटल चौक बायपास मार्ग पर स्थित है, जहां दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। पोस्टर गलत दिशा में लगाए जाने के कारण यह मार्ग एक अंधे मोड़ जैसा प्रतीत हो रहा है।यह तिराहा रायगढ़ मुख्य मार्ग, पत्थलगांव मार्ग और खरसिया मार्ग को जोड़ता है। पोस्टर सड़क के एक हिस्से को ढंक रहा है, जिससे विपरीत दिशा से आने वाले तेज रफ्तार वाहनों का अंदाजा समय पर नहीं लग पाता और दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस पोस्टर की दिशा तुरंत बदली जाए या इसे हटाया जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

अब देखना यह है कि स्थानीय प्रशासन इस गंभीर खतरे को कितनी गंभीरता से लेता है,और कितना शीघ्र इसे संज्ञान में लेते हैं!।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PDS दुकान बना घोटाले का अड्डा.जांच में पहुंचे जनपद पंचायत उपाध्यक्ष और सीईओ की जांच में सामने आई चौंकाने वाली गड़बड़ियां,विक्रेता को हटाने का दिए निर्देश..जाने पूरा मामला..पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर ! राशन माफिया बेलगाम ! मिरिगुड़ा गांव में विक्रेता की मनमानी से हाहाकार, ग्रामीण दूसरे जिले से सरकारी राशन लाने को मजबूर..देखें वीडियो में जनता का दर्द

धरमजयगढ़ में HP गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप : 15 दिन तक सिलेंडर नहीं, ₹300 देने पर ‘तुरंत सेवा’ आम जनता त्रस्त! सोशल मीडिया पर शिकायत हो रही वायरल।

सुस्त कार्यशैली से परेशान ग्रामीण, छाल रेंज के अधिकारी राजेश चौहान पर उठे सवाल

धरमजयगढ़ उर्सुलाइन स्कूल से लगातार आ रही लापरवाही सामने,संबंधित विभाग के उच्चाधिकारी मौन.बच्चों की सुरक्षा पर सवाल.शिक्षकों का बेढंग रवैया बना अभिभावकों का सिरदर्द!

Leave a Comment