मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

धरमजयगढ़ में देशभक्ति के जज्बे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा

On: August 13, 2026 4:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत धर्मजयगढ़ नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा थामे लोगों और गूंजते देशभक्ति के नारों से पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिली।

तिरंगा यात्रा में धर्मजयगढ़ नगर के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में वरिष्ठजन भी स्थानीय दशहरा मैदान में शामिल हुए। वहीं नगर के विभिन्न शासकीय एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने यात्रा के माहौल को और भी जोशीला बना दिया।

यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ जैसे नारों से नगर का वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा। बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता ने तिरंगा यात्रा को भव्य रूप प्रदान किया। यह यात्रा नगरवासियों के बीच राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश देती नजर आई।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाना के सामने अवैध ठेला, नोटिस के बाद भी नहीं हटा कब्जा—नगर पंचायत की कार्रवाई पर उठे सवाल

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

शशि पटेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, रायगढ़ जिले के प्रभारी नियुक्त

हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: धरमजयगढ़ SDOP सिद्धांत तिवारी की EOW-ACB प्रतिनियुक्ति रद्द

पट्टे की जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर फसल रौंदी, कब्जे के आरोप से मचा हड़कंपपीड़ित किसान ने थाना धरमजयगढ़ में दिया आवेदन, 500 सागौन पौधे नष्ट करने का भी लगाया आरोप

“पुरूंगा में अदाणी के खिलाफ बिगुल : ‘गांव नहीं बिकेगा’, जनसुनवाई में अबकी बार “होगा जोरदार जवाब के साथ आर पार”

Leave a Comment