हिन्दी समाचार: धरमजयगढ़

धरमजयगढ़ क्षेत्र में जमीन विवाद का एक मामला सामने आया है, जहां एक किसान ने अपनी पट्टे की जमीन पर जबरन कब्जा करने, बोई गई धान की फसल को ट्रैक्टर से नष्ट करने और धमकी व गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए थाना धरमजयगढ़ में लिखित शिकायत दी है।ग्राम पंडरीमौहा, पोस्ट उदउदा निवासी मुकेश कुमार यादव ने अपने आवेदन में बताया है कि उसकी पट्टे की भूमि खसरा क्रमांक 467 पीएफ, रकबा 0.820 हेक्टेयर है। शिकायत के मुताबिक 29 जुलाई 2026 को ग्राम उदउदा निवासी गजराज सारथी ने कथित तौर पर ट्रैक्टर चलाकर उसके द्वारा बोई गई धान की फसल को जोतकर नष्ट कर दिया और उसी जमीन पर स्वयं धान बो दिया।शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि उसने वर्ष 2024 में किसान मित्र योजना के तहत करीब 500 सागौन के पौधे उक्त भूमि पर लगवाए थे, जिन्हें भी पिछले वर्ष ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया गया था।

पीड़ित ने इस संबंध में फोटो साक्ष्य होने की बात आवेदन में कही है।‘यह मेरा एरिया है, इधर मत आना’ का आरोपमुकेश यादव ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि जब उसने जमीन पर ट्रैक्टर चलाने का विरोध किया तो संबंधित व्यक्ति ने कथित रूप से दबंगई दिखाते हुए धमकाया और कहा कि “मैं हरिजन हूं, तुम सबको हरिजन एक्ट में फंसा दूंगा… यह मेरा एरिया है, इधर मत आना।” शिकायत में यह भी कहा गया है कि संबंधित व्यक्ति ने अपने प्रभाव और पहचान का हवाला देते हुए कार्रवाई की चुनौती दी तथा उसकी पत्नी के माध्यम से गाली-गलौज करवाने का भी आरोप लगाया गया है।मामले को लेकर पीड़ित किसान ने थाना प्रभारी से पूरे प्रकरण की जांच कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में जमीन के दस्तावेज, कब्जे की स्थिति, फसल नुकसान और लगाए गए अन्य आरोपों की क्या सच्चाई सामने आती है।फिलहाल यह मामला शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट होगी।














