मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

खेत के नाम पर जंगल का कत्ल ! धरमजयगढ़ में बेखौफ अवैध कटाई और निर्माण,संबंधित विभाग बना मूकदर्शक

On: March 25, 2026 1:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

धरमजयगढ़ वन मंडल में इन दिनों भ्रष्टाचार और लापरवाही चरम पर दिखाई दे रही है। शिकायतों के बावजूद न तो वन मंडलाधिकारी कोई ठोस कार्रवाई कर रहे हैं और न ही अधीनस्थ कर्मचारी जिम्मेदारी निभाते नजर आ रहे हैं।बोरो परिक्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा खेत बनाने के नाम पर कई एकड़ जंगल को जेसीबी मशीन से साफ कर दिया गया।

हैरानी की बात यह है कि जब यह अवैध कटाई हो रही थी, तब इसकी जानकारी बीट गार्ड को दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।मामला यहीं तक सीमित नहीं है। जंगल के भीतर ही 3 बोर खनन भी कर डाले गए, और वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी—या फिर जानबूझकर अनदेखी की गई, यह सबसे बड़ा सवाल खड़ा करता है।

⚠️ बिना अनुमति के धड़ल्ले से निर्माण

वन विभाग की जमीन पर बिना अनुमति निर्माण कार्य होना लगभग असंभव माना जाता है, लेकिन धरमजयगढ़ में नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।जहां एक ओर ग्रामीण आज भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं, क्योंकि वन विभाग अनुमति नहीं देता—वहीं दूसरी ओर कंपनियों को खुलेआम जंगल में निर्माण कार्य की छूट मिल रही है।बाकारूमा रेंज में एक कंपनी द्वारा बिना किसी अनुमति के जंगल के अंदर निर्माण कार्य किया जा रहा है, लेकिन वन विभाग इस पर भी चुप्पी साधे हुए है।

बड़े सवाल : क्या वन विभाग जानबूझकर आंखें मूंदे बैठा है ?

क्या नियम सिर्फ आम ग्रामीणों के लिए ही हैं?

कंपनियों को आखिर किसकी शह पर मिल रही है खुली छूट?

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शाला प्रवेश उत्सव में अव्यवस्था का आलम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बोले- बच्चों के भविष्य से जुड़े आयोजन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

कैम्पा मद के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में भ्रष्टाचार के आरोप !

धरमजयगढ़ बस स्टैंड बदहाली की मार झेल रहा, सुविधाओं के अभाव पर फूटा व्यापारियों का आक्रोश

“धरमजयगढ़ वन मंडल बना हाथियों का कब्रिस्तान!” : “भ्रष्ट सिस्टम के बीच दम तोड़ रहे जंगल के गजराज !” “हाथियों की मौत पर कौन जिम्मेदार ? सवालों में वन विभाग !”

53 लाख का तालाब सिर्फ 10 लाख में! धरमजयगढ़ वनमंडल के ‘जादुई टेंडर’ ने खड़े किए भ्रष्टाचार के सवाल

धरमजयगढ़ में फ्लाइएश ढोने वाली गाड़ियों का आतंक, लोगों का जीना हुआ दूभर : पर्यावरण पर गंभीर संकट!

Leave a Comment