मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

जल विद्युत परियोजनाओं में घमासान : गोपनीय दस्तावेज लीक, साजिश और झूठे केस में फंसाने के आरोप; मलका कंपनी के जीएम रोहित श्रीवास्तव पर F.I.R. की मांग

On: June 2, 2026 11:11 AM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

धरमजयगढ़ विकासखंड में संचालित दो बड़ी जल विद्युत परियोजनाओं मलका और धनवादा के बीच विवाद अब पुलिस जांच तक पहुंच गया है। धनवादा परियोजना के संचालकों ने मलका कंपनी के जीएम रोहित श्रीवास्तव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए धरमजयगढ़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर एफआईआर की मांग की है।

शिकायत के अनुसार रोहित श्रीवास्तव पूर्व में धनवादा परियोजना से भी जुड़े रहे हैं। कंपनी का आरोप है कि नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने परियोजना से जुड़े कुछ गोपनीय दस्तावेज अपने पास रख लिए और अब उन्हीं दस्तावेजों का उपयोग कर कंपनी के खिलाफ अपने लोगों के माध्यम से आरटीआई आवेदन लगवा रहे हैं।धनवादा कंपनी ने यह भी आरोप लगाया है कि रोहित श्रीवास्तव कंपनी और उसके कर्मचारियों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से षड्यंत्र रच रहे हैं तथा कुछ कर्मचारियों को झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।

शिकायत के साथ कंपनी ने कथित तौर पर कुछ कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी है, जिन्हें आरोपों के समर्थन में महत्वपूर्ण साक्ष्य बताया जा रहा है।सूत्रों के अनुसार रोहित श्रीवास्तव पर यह आरोप भी लगाया गया है कि उन्होंने धनवादा परियोजना के एक कर्मचारी को विवाद में घसीटने के लिए कुछ ग्रामीणों को मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुंचाने के लिए प्रेरित करने की योजना बनाई थी।

हालांकि इस कथित योजना की जानकारी पहले ही कंपनी प्रबंधन को मिल गई, जिसके बाद कंपनी ने तत्काल थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करा दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

जानकारी के अनुसार धनवादा कंपनी द्वारा 10 मई 2026 को धरमजयगढ़ थाना में लिखित शिकायत दी गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि जांच के तहत कंपनी के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।वहीं सूत्रों का कहना है कि रोहित श्रीवास्तव हाल तक धरमजयगढ़ में मौजूद थे, लेकिन जांच के दौरान वे बाहर चले गए, जिसके कारण पुलिस अभी तक उनका पक्ष दर्ज नहीं कर सकी है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

मामले में धरमजयगढ़ थाना प्रभारी राजेश कुमार जांगड़े ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ध्यान दें : यह समाचार शिकायत और आरोपों पर आधारित है।

आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। संबंधित पक्ष रोहित श्रीवास्तव का पक्ष उपलब्ध होने पर उसे भी प्रकाशित किया जाना आवश्यक है, ताकि समाचार संतुलित और निष्पक्ष बना रहे।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनसुनवाई से पहले ‘जनसंपर्क’ की तैयारी? पुरुंगा में अदाणी परियोजना को लेकर स्वास्थ्य शिविर पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले– “हमें अपने पक्ष में करने की कोशिश”

🚨 उदउदा में जुआ फड़ पर धरमजयगढ़ पुलिस का छापा, 5 जुआरियों से नगद ₹17,650 और 8 दोपहिया वाहन जब्त : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत कार्रवाई

धरमजयगढ़ नगर पंचायत के तीन मनोनीत एल्डरमैन ने ली शपथ, सांसद राधेश्याम राठिया रहे मुख्य अतिथि

दशहरा मैदान में चल रहे मीनाबाजार के संचालक द्वारा ‘सफाई’ के नाम पर गरीब दुकानदारों से रोज़ाना ₹100 की वसूली! रसीद नहीं, जवाब गोलमोल… आखिर किसके इशारे पर चल रहा यह खेल?

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पट्टी नोट कर रही महिला के घर पुलिस की रेड.महिला पर केस दर्ज

DMF मद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में रिनोवेशन कार्य पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप… सरकारी पैसों की बर्बादी या लापरवाही..?

Leave a Comment