मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

लैलूंगा पुलिस ने गुम बालिका को ढूंढ कर बालिका को भगा ले जाने वाले युवक को किया गिरफ्तार. “अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई त्वरित कार्रवाई

On: August 18, 2026 2:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

🚨 गुम नाबालिग बालिका दस्तयाब, भगा ले जाने वाला 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार

🚨 नाबालिग को भगा ले जाकर दुष्कर्म की शिकायत पर लैलूंगा पुलिस ने अपहरण, पॉक्सो में भेजा

हिन्दी समाचार : रायगढ़

महिला एवं नाबालिगों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर चलाये जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस ने गुम नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसे भगा ले जाने वाले आरोपी निखिल मांझी उम्र 24 वर्ष को अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है।

मामले में 12 अगस्त 2026 को बालिका की महिला परिजन द्वारा थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 09 अगस्त 2026 की रात बालिका घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा गांव, आसपास के ग्रामों एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बाद भी बालिका का पता नहीं चलने पर थाना लैलूंगा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 253/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गुम बालिका की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा तत्काल बालिका के माता-पिता एवं सहेलियों से पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान संदेही युवक निखिल मांझी से बालिका की बातचीत होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने संदेही की पतासाजी शुरू की, जो घटना के बाद से फरार था। पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके पास से नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया।

बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से कथन पर उसने आरोपी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने और शारीरिक संबंध बनाने की जानकारी दी । बालिका के कथन, मेडिकल उपरांत प्रकरण में धारा 69 BNS तथा 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई । बालिका को उसके सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया। मामले में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी निखिल मांझी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।

👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश

  “अभियान संवेदना के तहत नाबालिग बालिकाओं से जुड़े मामलों में रायगढ़ पुलिस पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई कर रही है। गुम बालिका की सुरक्षित दस्तयाबी हमारी प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने के साथ-साथ उन्हें बहला-फुसलाकर या भगाकर ले जाने वाले आरोपियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

SDOP दीपक मिश्रा की विवेचना ने खोली दोहरे हत्याकांड की परतें, चार दोषियों को दो-दो उम्रकैद

धरमजयगढ़ पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड डबल मर्डर, भूमि विवाद में दंपति की टांगी से हत्या कर शवों को जलाया

धरमजयगढ़ के मस्जिदपारा में महिला की हत्या का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार : मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जप्त

फर्जी अंकसूची के जरिए डाकपाल की नौकरी दिलाने वाला मास्टरमाइंड कोरबा से गिरफ्तार.रायगढ़ पुलिस की ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत कार्यवाही

“अभियान संवेदना” : शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, धरमजयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

ऑपरेशन क्लीन हंट : 17 वर्षीय बालिका को बेचने की साजिश में शामिल फरार आरोपी रामा चौहान धरमजयगढ़ पुलिस गिरफ्त में, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Leave a Comment