मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

धरमजयगढ़ में सुशासन तिहार के तहत जनसमस्याओं के समाधान हेतु शिविर आयोजित

On: May 13, 2026 11:46 AM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़, 13 मई 2026।

शासन के निर्देशानुसार नगर पंचायत धर्मजयगढ़ में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) भरत लाल साहू, उप अभियंता एवं नगर पंचायत के समस्त कर्मचारियों द्वारा वार्ड क्रमांक 06 से वार्ड क्रमांक 10 तक के नागरिकों की समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए जा रहे हैं।

नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार द्वारा वार्डवासियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जनसमस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। शिविर में जल आपूर्ति, बिजली, सफाई, नाली, सड़क, राशन कार्ड एवं पेंशन जैसी समस्याओं के आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं।

सीएमओ भरत लाल साहू ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र राहत मिल सके।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment