मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

घरघोड़ा भाजपा मंडल की प्रथम कामकाजी बैठक संपन्न

On: May 10, 2026 12:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार घरघोड़ा/धरमजयगढ़

भारतीय जनता पार्टी मंडल घरघोड़ा के नवनियुक्त मंडल प्रभारी श्री महेश चैनानी जी के दायित्व ग्रहण करने के पश्चात प्रथम कामकाजी बैठक का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, घरघोड़ा के प्रथम तल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद , मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल, जनपद अध्यक्ष शहनु पैकरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके साथ ही मंडल महामंत्रीद्वय, मंडल उपाध्यक्षद्वय, जनपद सदस्यगण, पार्षदगण, शक्ति केंद्र प्रभारीगण, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्रीगण सहित पार्टी के वरिष्ठ एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने बैठक को विशेष गरिमा प्रदान की।

बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बूथ स्तर तक पार्टी को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

मंडल प्रभारी महेश चैनानी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए जनता के बीच भाजपा की योजनाओं एवं उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं संगठन के प्रति समर्पण का भाव देखने को मिला।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment