हिन्दी समाचार लैलूंगा
अफीम की खेती पर प्रशासन की तीसरी बड़ी कार्रवाई, इस गतिविधियों में संलिप्त लोगों में मचा हड़कंप
लैलूंगा के मुड़ागांव में भी अवैध अफीम खेती पकड़ी गई
आरोपी से पूछताछ जारी
ड्रोन सर्वे से पूरे जिले में निगरानी तेज
रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र के मुड़ागांव में तानसिंह नागवंशी से पूछताछ में लगभग 5 डिसमिल क्षेत्र में संदिग्ध फसल की खेती किए जाने की बात सामने आई है। उसके घर से पेड़, पत्तियां एवं तने के सूखे अवशेष प्रशासनिक टीम ने बरामद कर जब्त किए हैं। जब्त नमूनों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर फसल के प्रकार की पुष्टि की जाएगी। पुष्टि होने के बाद नियमानुसार आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।ड्रोन के माध्यम से सर्वे की कार्रवाई लगातार जारी है, जिससे इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।







