मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

हाटी – छाल क्षेत्र में अवैध डीजल की खरीदी–बिक्री जोरों पर, तेल कंपनियों के वाहनों की भूमिका पर भी उठे सवाल

On: January 10, 2026 8:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

क्षेत्र में इन दिनों अवैध डीजल की खरीदी और बिक्री का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नियमों को ताक पर रखकर सस्ते दामों पर डीजल की अवैध आपूर्ति की जा रही है, जिससे न केवल सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है बल्कि ईमानदार उपभोक्ताओं के साथ भी धोखा किया जा रहा है।

🚫 तेल आपूर्ति से जुड़े वाहन संदेह के घेरे में

सूत्रों का आरोप है कि इस अवैध कारोबार में कुछ तेल आपूर्ति से जुड़े वाहन भी संदेह के घेरे में हैं। लोगों का कहना है कि कुछ स्थानों पर इंडियन ऑयल सहित अन्य कंपनियों के नाम से जुड़े वाहनों की गतिविधियां सवाल खड़े कर रही हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

🔥 सड़क किनारे दुकान और हरा पर्दा लगाकर अवैध कार्य जारी

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाटी और बेहरामार के आसपास मुख्य मार्ग किनारे दिनदहाड़े ढाबों,दुकानों सहित सड़क के किनारे हरे रंग का पर्दा डालकर डीजल की अवैध खरीदी बिक्री की जा रही है। यह डीजल ट्रैक्टर, पिकअप, जनरेटर और अन्य वाहनों में कम दामों पर उपलब्ध कराया जाता है। प्रशासन की ढिलाई के चलते अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद बताए जा रहे हैं।

📣 कार्यवाही की मांग हुई तेज

इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से निष्पक्ष जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो यह अवैध कारोबार और भी व्यापक रूप ले सकता है।अब देखना यह होगा कि प्रशासन और तेल कंपनियां इन आरोपों पर क्या रुख अपनाती हैं और अवैध डीजल कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

जल्द होगा खुलासा

इस पूरे मामले में एक एक कर सभी अवैध कार्य करने वालों के खुलासे जल्द किए जाएंगे,जिसमें हाटी और बेहरा मार के लोग शामिल है और कुछ ऐसे लोग भी शामिल है जो अपने आपको जनप्रतिनिधि होने का ढोंग रच रहे है।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धरमजयगढ़ के नवपदस्थ एसडीएम भरत कौशिक से प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

धरमजयगढ़ नगर पंचायत को मिला अब तक का सबसे युवा नेतृत्व, मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) नीरज अग्रवाल से विकास की बढ़ीं उम्मीदें

मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद ने लगाये “हिंन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद”

महेश चैनानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त

09 जुलाई को देशभर में आशा कार्यकर्ताओं का राष्ट्रव्यापी धरना-प्रदर्शन, 17 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपेंगी ज्ञापन

ऑपरेशन संवेदना : धरमजयगढ़ में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती के रिश्तेदार पर चाकू से किया प्राणघातक हमला, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Leave a Comment