मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

समाजसेवी शम्भु चौहान के जन्मदिन पर विशेष : समाजसेवा की मिसाल हैं शम्भु चौहान ! जनसेवा को समर्पित उनके जीवन के एक और वर्ष का उत्सव !

On: January 2, 2026 9:33 AM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय और जनहित के कार्यों के लिए पहचाने जाने वाले समाजसेवी शम्भु चौहान का जन्मदिन आज साल के दूसरे दिन यानि 2 जनवरी को उत्साह और सम्मान के साथ जन्मदिन मनाया जा रहा है।

उनका जीवन निस्वार्थ सेवा, सामाजिक जागरूकता और जरूरतमंदों के उत्थान को समर्पित रहा है।शम्भु चौहान ने हमेशा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के लिए हरसंभव मदद की है। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, गरीबों की सहायता और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने जैसे अनेक क्षेत्रों में उनका योगदान सराहनीय रहा है। वे न केवल सहायता करते हैं, बल्कि लोगों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित भी करते हैं।

उनकी विशेष पहचान यह है कि वे दिखावे से दूर रहकर ज़मीनी स्तर पर काम करते हैं। किसी भी विपत्ति या सामाजिक समस्या के समय वे सबसे पहले मदद के लिए आगे आते हैं। चाहे गरीब बच्चों की पढ़ाई हो, असहाय परिवारों की मदद हो या सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान शम्भु चौहान हर मोर्चे पर सक्रिय दिखाई देते हैं।

जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। लोगों का कहना है कि शम्भु चौहान आज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और समाज को एक नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।निस्संदेह, शम्भु चौहान का जीवन यह संदेश देता है कि सच्ची समाजसेवा पद या प्रचार की मोहताज नहीं होती, बल्कि वह सेवा भाव और संवेदनशीलता से जन्म लेती है।समाज को ऐसे ही समर्पित समाजसेवियों की आवश्यकता है।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धरमजयगढ़ के नवपदस्थ एसडीएम भरत कौशिक से प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

धरमजयगढ़ नगर पंचायत को मिला अब तक का सबसे युवा नेतृत्व, मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) नीरज अग्रवाल से विकास की बढ़ीं उम्मीदें

मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद ने लगाये “हिंन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद”

महेश चैनानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त

09 जुलाई को देशभर में आशा कार्यकर्ताओं का राष्ट्रव्यापी धरना-प्रदर्शन, 17 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपेंगी ज्ञापन

ऑपरेशन संवेदना : धरमजयगढ़ में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती के रिश्तेदार पर चाकू से किया प्राणघातक हमला, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Leave a Comment