मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

DMF मद से खनन प्रभावित क्षेत्रों में 9 करोड़ 3 लाख 66 हजार 149 रुपये के विकास कार्य स्वीकृत.धरमजयगढ़ में डाइट में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 8 करोड़ 73 लाख रुपये की स्वीकृति

On: August 19, 2026 4:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कुडुमकेला हाईस्कूल में 5 लाख रुपये की लागत से बनेगा प्रार्थना शेडपीएचसी छाल में उपलब्ध होगी एम्बुलेंस सुविधा, क्रय के लिए 25 लाख 66 हजार 149 रुपये स्वीकृत

हिन्दी समाचार : रायगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा खनन प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) मद से शिक्षा, अधोसंरचना एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए कुल 9 करोड़ 3 लाख 66 हजार 149 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिला स्तर से इन कार्यों के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

धरमजयगढ़ में डाइट के विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 8 करोड़ 73 लाख रुपये

डीएमएफ मद से धरमजयगढ़ में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के लिए 8 करोड़ 73 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत राशि से संस्थान में पुरुष एवं महिला छात्रावास भवन, सम्मेलन कक्ष, शौचालय खंड के निर्माण तथा पुराने भवन की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार सहित विभिन्न निर्माण कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों से संस्थान की अधोसंरचना को आवश्यकतानुसार विकसित करने में सुविधा होगी।

कुडुमकेला हाईस्कूल में 5 लाख रुपये की लागत से बनेगा प्रार्थना शेड

विकासखंड घरघोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत कुडुमकेला स्थित हाईस्कूल में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए डीएमएफ मद से 5 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रार्थना शेड के निर्माण से विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए सामूहिक गतिविधियों एवं प्रार्थना कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधा उपलब्ध होगी।

पीएचसी छाल में उपलब्ध होगी बीएलएस एम्बुलेंस की सुविधा

ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छाल के लिए एक नग बीएलएस एम्बुलेंस के क्रय हेतु 25 लाख 66 हजार 149 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। एम्बुलेंस उपलब्ध होने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के मरीजों को आपातकालीन परिस्थितियों में उपचार के लिए समय पर उच्च स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment