मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

ठेला हटाने का नोटिस पड़ा भारी! नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके पुत्र को WhatsApp पर धमकी, संरक्षण के आरोपों से गरमाया मामला

On: August 19, 2026 3:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

नगर पंचायत धरमजयगढ़ क्षेत्र में पुलिस थाना के सामने अवैध रूप से लगाए गए ठेले को हटाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। आरोप है कि नोटिस से नाराज ठेला संचालक ने नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके पुत्र को WhatsApp के माध्यम से आपत्तिजनक एवं धमकी भरे संदेश भेजे हैं।

मामले से जुड़ा WhatsApp स्क्रीनशॉट भी सामने आया है।बताया जा रहा है कि पुलिस थाना के मुख्य द्वार और उसके बाद कुछ दूर में पुलिसंथाने के समीप सार्वजनिक स्थान पर ठेला लगाकर कब्जा किया गया था। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से इसे हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया।

नियम-कानून यदि सभी के लिए समान हैं, तो जनप्रतिनिधि को कथित धमकी और सार्वजनिक भूमि पर कब्जे दोनों मामलों में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई जरूरी है।

आरोप है कि ठेला हटाने के बजाय उसे कुछ दूरी आगे खिसकाकर फिर से उसी क्षेत्र में संचालित किया जाने लगा।

नोटिस के बाद WhatsApp पर तीखे तेवर

सामने आए WhatsApp संदेशों में नगर पंचायत अध्यक्ष को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। संदेश में अध्यक्ष के ढाबे में खुलेआम शराब बिक्री होने, सरकारी भूमि पर मिट्टी डालकर कब्जा किए जाने तथा अध्यक्ष के कार्यों को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

एक अन्य संदेश में कथित तौर पर लिखा गया है कि “नगर अध्यक्ष का कार्य हम देख लेंगे”।इन संदेशों को नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके पुत्र को दी गई धमकी के रूप में देखा जा रहा है।

अवैध ठेला या राजनीतिक दबाव का खेल ?

मामले में अब एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—यदि ठेला सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से लगाया गया था तो उसे नोटिस के बाद पूरी तरह हटाया क्यों नहीं गया? और यदि कार्रवाई की जा रही थी तो ठेला संचालक को जनप्रतिनिधि को धमकी देने जैसी स्थिति तक पहुंचने की नौबत क्यों आई?नगर क्षेत्र के लोगों की ओर से भी अध्यक्ष पर कथित संरक्षण दिए जाने जैसे आरोप लगाए जाने की बात सामने आ रही है।

ऐसे में मामला केवल अतिक्रमण तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि नगर पंचायत के भीतर अध्यक्ष, प्रशासन और अतिक्रमण के बीच कथित संरक्षण के आरोपों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

प्रशासन के सामने कई सवाल

अब सवाल यह है कि

सार्वजनिक स्थान पर अवैध कब्जे के खिलाफ नगर पंचायत प्रशासन क्या ठोस कार्रवाई करेगा?

क्या WhatsApp पर जनप्रतिनिधि को कथित धमकी देने के मामले की जांच होगी?

क्या धमकी देने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ?

और सबसे अहम—क्या नगर पंचायत थाना के सामने से ठेला पूरी तरह हटवाकर सार्वजनिक भूमि को कब्जामुक्त कराएगी?

नगर पंचायत प्रशासन और संबंधित व्यक्ति का पक्ष इस मामले में सामने आने के बाद खबर में शामिल किया जा सकता है।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लाठी के सहारे पेंशन लेने पहुंचा दिव्यांग, ट्राइसिकल और आवास के लिए वर्षों से भटक रहा उचित राम

खम्हार में 3 दुकानों की नीलामी पर विवाद, ग्रामीणों ने C.E.O. को सौंपा ज्ञापन

8 दिन की देरी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विरोधाभास और कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं : हाईकोर्ट ने 26 साल के राजा भारद्वाज को मर्डर केस में दी जमानत

“SECL को दो टूक संदेश! दुर्गापुर-शाहपुर के किसान आज करेंगे महा बैठक, ड्रोन सर्वे और भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आर-पार की तैयारी”

जनसुनवाई से पहले ‘जनसंपर्क’ की तैयारी? पुरुंगा में अदाणी परियोजना को लेकर स्वास्थ्य शिविर पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले– “हमें अपने पक्ष में करने की कोशिश”

🚨 उदउदा में जुआ फड़ पर धरमजयगढ़ पुलिस का छापा, 5 जुआरियों से नगद ₹17,650 और 8 दोपहिया वाहन जब्त : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत कार्रवाई

Leave a Comment