मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, महिला पुलिसकर्मियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित

On: June 28, 2026 4:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---

🚨 स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मानजनक कार्यस्थल को लेकर महिला पुलिसकर्मियों को किया गया जागरूक

🚨 मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां एवं पर्यावरण-अनुकूल सेनेटरी अपशिष्ट प्रबंधन की दी गई जानकारी

🚨 “स्वस्थ महिला पुलिसकर्मी ही बेहतर सेवा और सुरक्षित समाज की मजबूत आधारशिला हैं।” : एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह

हिन्दी समाचार : रायगढ़

महिला पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य, सम्मान और कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में आज पुलिस लाइन उर्दना में जिला पुलिस रायगढ़ एवं “आगाज़ – एक नई पहल” संस्था के संयुक्त तत्वावधान में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (Menstrual Hygiene Management – MHM) विषय पर विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला पुलिसकर्मियों में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना, सुरक्षित एवं सम्मानजनक स्वच्छता प्रबंधन को बढ़ावा देना तथा पर्यावरण-अनुकूल सेनेटरी अपशिष्ट निस्तारण की जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके पश्चात जिला स्वच्छता मिशन की नोडल अधिकारी सुश्री मोनिका इजारदार ने मासिक धर्म से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों तथा सुरक्षित मासिक धर्म प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को दैनिक जीवन एवं कार्यस्थल पर अपनाई जाने वाली स्वच्छ आदतों के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश

“महिला पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य, सम्मान और सुरक्षित कार्य वातावरण हमारी प्राथमिकता है। जागरूकता, वैज्ञानिक सोच और बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन से ही वे अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन कर समाज की सेवा और अधिक सशक्त रूप से कर सकती हैं।”

इस अवसर पर डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर ने महिला पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के साथ-साथ कार्यस्थल पर गरिमा बनाए रखने, सेनेटरी पैड के सुरक्षित उपयोग, रखरखाव तथा पर्यावरण-अनुकूल निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही बेहतर कार्यक्षमता और आत्मविश्वास की आधारशिला है।

कार्यक्रम के अंत में सभी महिला पुलिसकर्मियों ने मासिक धर्म स्वच्छता, सम्मान और जागरूकता को समाज तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यशाला में “आगाज़ – एक नई पहल” संस्था की फाउंडर सुश्री मोनिका इजारदार, जय कुमार चौहान, प्रकाश जायसवाल, राजेन्द्र साहू, निशि चंदेल सहित शहर एवं जिले के विभिन्न थानों से उपस्थित महिला पुलिसकर्मियों ने सहभागिता की।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धरमजयगढ़ के नवपदस्थ एसडीएम भरत कौशिक से प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

धरमजयगढ़ नगर पंचायत को मिला अब तक का सबसे युवा नेतृत्व, मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) नीरज अग्रवाल से विकास की बढ़ीं उम्मीदें

मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद ने लगाये “हिंन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद”

महेश चैनानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त

09 जुलाई को देशभर में आशा कार्यकर्ताओं का राष्ट्रव्यापी धरना-प्रदर्शन, 17 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपेंगी ज्ञापन

ऑपरेशन संवेदना : धरमजयगढ़ में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती के रिश्तेदार पर चाकू से किया प्राणघातक हमला, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Leave a Comment