मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

DMF मद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में रिनोवेशन कार्य पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप… सरकारी पैसों की बर्बादी या लापरवाही..?

On: June 26, 2026 12:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में डीएमएफ मद से कराए जा रहे रिनोवेशन कार्य की गुणवत्ता को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है और गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।अस्पताल की दीवारों पर लगाए जा रहे टाइल्स को लेकर भी गंभीर सवाल सामने आए हैं। आरोप है कि टाइल्स को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार लगाने के बजाय सामान्य सीमेंट से चिपकाया जा रहा है, जबकि बेहतर मजबूती के लिए अन्य सामग्री का उपयोग किया जाना चाहिए।

वहीं अस्पताल के वार्डों के अंदर मरीजों की सुविधा को देखते हुए चिकने टाइल्स लगाए जाने की बात कही जा रही थी, लेकिन मौके पर अलग गुणवत्ता के टाइल्स लगाए जा रहे हैं। इस संबंध में बीएमओ द्वारा ठेकेदार से चिकने टाइल्स लगाने को कहा गया तो ठेकेदार ने जवाब दिया कि धरमजयगढ़ में चिकने टाइल्स उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें बाहर से मंगाने पर करीब 20 से 25 दिन का समय लग जाएगा, इसलिए फिलहाल यही टाइल्स लगाए जा रहे हैं।

अब बड़ा सवाल यह है कि निरीक्षण के बाद भी यदि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं तो जिम्मेदारी किसकी तय होगी? डीएमएफ मद की राशि का सदुपयोग हो रहा है या फिर सरकारी पैसों की बर्बादी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि क्या समय बचाने के लिए अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थान में गुणवत्ता से समझौता किया जा सकता है? बताया जा रहा है कि वर्तमान में लगाए जा रहे टाइल्स की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं है, जिससे भविष्य में इसके खराब होने की आशंका जताई जा रही है।

इस मामले में जब बीएमओ से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि टाइल्स लगाने में किस सामग्री का उपयोग किया जाता है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब नया हॉस्पिटल बनने वाला है।

बीएमओ के इस बयान के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं कि जब डीएमएफ मद से सरकारी राशि खर्च कर वर्तमान सिविल अस्पताल में कार्य कराया जा रहा है तो फिर उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करना किसकी जिम्मेदारी है?

वहीं पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर ने बताया कि ठेकेदार को बेहतर काम करने के लिए कहा गया है और वे समय-समय पर कार्य का निरीक्षण भी करते हैं।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनसुनवाई से पहले ‘जनसंपर्क’ की तैयारी? पुरुंगा में अदाणी परियोजना को लेकर स्वास्थ्य शिविर पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले– “हमें अपने पक्ष में करने की कोशिश”

🚨 उदउदा में जुआ फड़ पर धरमजयगढ़ पुलिस का छापा, 5 जुआरियों से नगद ₹17,650 और 8 दोपहिया वाहन जब्त : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत कार्रवाई

धरमजयगढ़ नगर पंचायत के तीन मनोनीत एल्डरमैन ने ली शपथ, सांसद राधेश्याम राठिया रहे मुख्य अतिथि

दशहरा मैदान में चल रहे मीनाबाजार के संचालक द्वारा ‘सफाई’ के नाम पर गरीब दुकानदारों से रोज़ाना ₹100 की वसूली! रसीद नहीं, जवाब गोलमोल… आखिर किसके इशारे पर चल रहा यह खेल?

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पट्टी नोट कर रही महिला के घर पुलिस की रेड.महिला पर केस दर्ज

भ्रष्टाचार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई या मामला ठंडे बस्ते में ? क्या कल से भूख हड़ताल करेंगे पार्षद जानू सिदार ! या टॉय टॉय फिस्स..

Leave a Comment