हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़
धरमजयगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार सड़क हादसे में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि धरमजयगढ़ के बैरियर चौक के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही एक आर्टिका कार से जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में वे सड़क पर गिर पड़े और उनके कंधे में गंभीर चोट आई है।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने बेहतर उपचार हेतु उन्हें रायगढ़ रेफर कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही समर्थकों और नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों में चिंता का माहौल बन गया फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।








