भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा के धरमजयगढ़ मंडल उपाध्यक्ष जय चैनानी ने 12वीं बोर्ड के हिंदी प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर कांग्रेस और उसके छात्र संगठन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।जय चैनानी ने कहा कि मामले में एनएसयूआई नेता वेणु उर्फ वेणु जील की गिरफ्तारी यह साबित करती है कि कांग्रेस और उससे जुड़े संगठन छात्र हितों की रक्षा करने के बजाय उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के बजाय प्रश्नपत्र लीक जैसे मामलों के जरिए शिक्षा व्यवस्था को बदनाम किया जा रहा है।भाजयुमो नेता ने कहा कि शिक्षा जैसे संवेदनशील विषय में राजनीति और भ्रष्ट गतिविधियों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कांग्रेस के DNA में : जय चैनानी
On: May 13, 2026 4:52 PM
---Advertisement---








