मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

⚡ “मलका पॉवर बना ‘सफेद हाथी’ ! बिजली नहीं, उल्टा जल संकट : धरमजयगढ़ की जनता दोहरी मार झेलने को मजबूर”

On: April 14, 2026 11:55 AM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

मांड नदी पर करोड़ों रुपये की लागत से तैयार मलका जल विद्युत परियोजना से क्षेत्रवासियों को आज तक कोई ठोस लाभ नहीं मिल पाया है। हालात यह हैं कि बिजली संकट जस का तस बना हुआ है, जबकि परियोजना से उम्मीद थी कि स्थानीय स्तर पर बिजली आपूर्ति में सुधार होगा।

कंपनी का तर्क है कि नदी में पानी होने पर ही बिजली उत्पादन संभव है। लेकिन सवाल यह उठता है कि जब नदी में पर्याप्त पानी था, तब भी क्या धरमजयगढ़ को इस परियोजना से बिजली मिली ? स्थानीय लोगों के मुताबिक, वर्षों से बिजली समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे परियोजना की उपयोगिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

🔍 निर्माण कार्य पर उठे सवाल ?

परियोजना के निर्माण में भारी अनियमितताओं के आरोप लग रहे हैं। नदी से पॉवर हाउस तक पानी लाने के लिए बनाई गई नहर को लेकर लोगों का कहना है कि इसका निर्माण बेहद घटिया स्तर का है। उद्घाटन के समय भी नहर अधूरी थी और सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि उद्घाटन के दिन ही प्लांट की मशीनें चालू नहीं हो पाईं। इससे पूरे प्रोजेक्ट की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं।

🚱 जल आवर्धन योजना पर पड़ा असर

मलका परियोजना के कारण नगर पंचायत की जल आवर्धन योजना भी प्रभावित होती नजर आ रही है। आरोप है कि परियोजना के लिए नदी का पानी रोके जाने से जल आवर्धन योजना तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे भीषण गर्मी में नगरवासियों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है।

⚠️ जनप्रतिनिधियों पर भी सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कथित कमीशनखोरी के चलते बिना दूरदर्शिता के इस परियोजना को अनापत्ति दे दी। जबकि जल आवर्धन योजना पहले से संचालित थी, उसके बावजूद बाद में आए इस प्रोजेक्ट को अनुमति देना गंभीर लापरवाही माना जा रहा है।

📢 जनता पूछ रही—किसका विकास ?

आज स्थिति यह है कि करोड़ों की परियोजना से न तो बिजली मिल रही है और न ही पानी की समस्या का समाधान हो पा रहा है। उल्टा, नगरवासियों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस परियोजना का असली फायदा किसे मिल रहा है : जनता को या सिर्फ कागजों में विकास दिखाने वालों को ?

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

⚡ “बिजली गई तो बंद डाकघर !” धरमजयगढ़ पोस्ट ऑफिस की लचर व्यवस्था से जनता परेशान

धरमजयगढ़ के ऊपर हवाई हलचल : क्या चल रहा है अंदरखाने ?. आसमान में चक्कर काटता जहाज, आखिर किस बड़े सर्वे की तैयारी ?

🔴 “महंगाई और संसाधनों की मार से ठप पड़े निर्माण कार्य, ठेकेदारों ने सरकार से मांगी आपात राहत”

🔥 “सब्सिडी के खेल में जनता को धोखा.अधूरी परियोजना का उद्घाटन.मलका पॉवर ने धरमजयगढ़ को दिया दोहरा दर्द”.8 मेगावॉट परियोजना बनी धरमजयगढ़ के लिए अभिशाप”

“पावर कंपनी के आगे बेबस प्रशासन ? धरमजयगढ़ में वन कानूनों की उड़ रही धज्जियां, मिलीभगत के गंभीर आरोप!”

धरमजयगढ़ में फ्लाईएश माफिया बेलगाम, प्रशासन बना मूकदर्शक!

Leave a Comment