मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

सेवा और संवेदना का उत्सव: जन्मदिवस पर पत्रकार असलम खान ने मरीजों संग बांटी खुशियां, पेश की मिसाल!

On: April 7, 2026 8:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

समाजसेवा और मानवीय संवेदनाओं का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए प्रेस क्लब धरमजयगढ़ के उपाध्यक्ष असलम खान ने अपने जन्मदिवस को यादगार और प्रेरणादायक बना दिया। आमतौर पर जन्मदिन को निजी उत्सव के रूप में मनाया जाता है, लेकिन असलम खान ने इस अवसर को सेवा के उत्सव में बदलते हुए सिविल अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के बीच फल वितरण कर सच्चे मानवीय मूल्यों का परिचय दिया।अस्पताल में उस समय भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब मरीजों और उनके परिजनों ने इस स्नेहपूर्ण पहल के लिए पत्रकार असलम खान को दिल से आशीर्वाद दिया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। यह क्षण न सिर्फ उनके लिए, बल्कि वहां मौजूद हर व्यक्ति के लिए प्रेरणादायक बन गया।इस पुनीत कार्य में प्रेस क्लब परिवार की भी सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम में अध्यक्ष नारायण बाईन, सचिव विवेक पांडेय, सह-उपाध्यक्ष गुरूचरण राजपूत, मीडिया प्रभारी राजू यादव सहित युवा जनसेवा संगठन के अमित आनंद एवं विकंल विश्वास की उपस्थिति ने आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया।

जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसर को समाजसेवा से जोड़ना पत्रकार असलम खान की संवेदनशील सोच और सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो निश्चित ही समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत है।।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment