मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

लैलूंगा के नवीन घटगांव में अवैध पोस्ता (poppy) की खेती का खुलासा : दो आरोपी गिरफ्तार

On: March 23, 2026 12:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

थाना लैलूंगा क्षेत्रांतर्गत ग्राम नवीन घाटगांव में 2 डिसमिल भूमि पर अवैध रूप से पोस्ता (poppy) की खेती किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम, एसडीएम, तहसीलदार एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर खेत का निरीक्षण किया गया, जहां पोस्ता के पौधे पाए गए। तत्पश्चात विधिवत कार्रवाई करते हुए अवैध फसल को नष्ट (उखाड़कर/जप्त कर) किया गया।मौके से संलिप्त 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है:

1. साधराम नागवंशी, पिता तंगनी नागवंशी, आयु 60 वर्ष, निवासी ग्राम नवीन घाटगांव।

2. अभिमन्यु नागवंशी, पिता चैयरसम नागवंशी, आयु 20 वर्ष, निवासी ग्राम नवीन घाटगांव।

आरोपियों के विरुद्ध प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों, स्रोत एवं उद्देश्य के संबंध में अग्रिम पूछताछ जारी है। साथ ही, क्षेत्र में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु सतत निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

🚨 खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार🚨 खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली

लैलूंगा के ग्राम जामढोंढी में 6 वर्षीय मासूम की पिता ने की कुएं में डुबोकर हत्या. निर्दयी पिता गिरफ्तार

युवक को जबरन बोलेरो वाहन में बिठाकर, मारपीट. लूटपाट करने वाले 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार. बोलेरो वाहन व लूटा मोबाइल जप्त घरघोड़ा पुलिस ने किडनैपिंग. मारपीट. लूटपाट की गंभीर धाराओं पर की कार्रवाई

●कानून की मजबूत पकड़ : पुलिस की मजबूत विवेचना से बड़ा फैसला, सगे भाई की हत्या का आरोपी आजीवन कारावास से दंडित

पत्नी की हत्या के मामले में छाल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

अधेड़ की मौत के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर भेजा जेल

Leave a Comment