मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

युवक को जबरन बोलेरो वाहन में बिठाकर, मारपीट. लूटपाट करने वाले 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार. बोलेरो वाहन व लूटा मोबाइल जप्त घरघोड़ा पुलिस ने किडनैपिंग. मारपीट. लूटपाट की गंभीर धाराओं पर की कार्रवाई

On: February 6, 2026 1:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---

➡️ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को दबोचा, आरोपियों से बोलेरो वाहन, लूटा ओप्पो मोबाइल व लकड़ी का डंडा जप्त

➡️ “एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— गुण्डागर्दी करने वाला से सख्ती से निपटेगी रायगढ़ पुलिस ऐसे आरोपी जायेंगे सीधे जेल”

हिन्दी समाचार : रायगढ़

जिले में शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ लगातार दूसरे दिन सख्त कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में घरघोड़ा पुलिस ने युवक का किडनैपिंग का मारपीट और लूटपाट की सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए महज कुछ घंटों के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन तथा लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

घटना की रिपोर्ट कल 5 फरवरी 2026 को थाना घरघोड़ा में प्रार्थी प्रीतराम चौहान पिता रूपसिंह चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम रायकेरा द्वारा दर्ज कराई गई। रिपोर्टकर्ता ने बताया कि 4 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजे गांव के ठण्डु यादव के घर के पास मौजूद था, तभी ग्राम रायकेरा के रोहित दास महंत, हलधर राठिया एवं उनका साथी राजु यादव बोलेरो वाहन से पहुंचे और जबरन हाथ पकड़कर उसे वाहन में बैठाया। तीनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की और रायकेरा से ग्राम कया ले गए। वहां वाहन से उतारकर लकड़ी के डंडे व हाथ-मुक्कों से दोबारा बेरहमी से पिटाई की गई, आरोपियों ने प्रीतराम चौहान को आबकारी विभाग से शराब बिक्री करने वालों को पकडवाने की मुखबीरी करने के रंजीश पर गाली गलौज कर मारपीट किये और जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल लूट लिया गया तथा रस्सी से बांधकर ग्राम कया के पास छोड़ दिया गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 42/2026 धारा 296, 351(2), 115(2), 140(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता

के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में तत्काल दबिश दी गई। चंद घंटों के भीतर तीनों आरोपियों को रायकेरा से पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. रोहित दास महंत पिता स्व. मंगल दास महंत उम्र 40 वर्ष

2. हलधर राठिया पिता अमरसिंह राठिया उम्र 30 वर्ष (दोनों निवासी रायकेरा डोंगरीपारा, थाना घरघोड़ा)

3. राजु यादव पिता स्व. उमित लाल यादव उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम सिंघनपुर थाना कोसीर जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़

पूछताछ में आरोपियों ने गांव में शराब बिक्री करने वालों की मुखबिरी करने की रंजिश में अपहरण, मारपीट और मोबाइल लूट की वारदात स्वीकार की। आरोपी रोहित दास महंत से महिंद्रा बोलेरो निओ वाहन क्रमांक CG-13-BD-8475, आरोपी हलधर राठिया से लूटा गया ओप्पो मोबाइल (कीमत करीब ₹10,000) तथा आरोपी राजु यादव से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा जप्त किया गया। लूट की पुष्टि होने पर प्रकरण में धारा 309(6) बीएनएस भी जोड़ी गई है। तीनों आरोपियों को रिमांड पर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

इस त्वरित कार्रवाई में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक तथा आरक्षक हरीश पटेल, उद्योराम पटेल एवं स्थानीय कालिया गुप्ता की अहम भूमिका रही।

👉 “एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त अल्टीमेटम : कानून से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं ”

मारपीट, अपहरण व लूटपाट जैसी घटनाओं में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, ऐसे आरोपियों से रायगढ़ पुलिस सख्ती से निपटेगी । जिले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर रायगढ़ पुलिस लगातार कठोर कार्रवाई करेगी ।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

🚨 वृद्ध महिला हत्या कांड का 24 घंटे में खुलासा, धरमजयगढ़ पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार. आरोपी ने मां की हत्या की बीच-बचाव करने आई बेटी पर भी किया जानलेवा हमला

🚨 धरमजयगढ़ में मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा.1 महिला और 2 विधि से संघर्षरत बालक पुलिस गिरफ्त में : दुकान का ताला तोड़कर नगदी और मोबाइल सहित इलेक्ट्रॉनिक सामान किया था पार

🚨 पुलिस का भय दिखाकर वसूली करना पड़ा महंगा : दुष्कर्म केस में जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार रुपये की अवैध मांग, पीड़ित के शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

🚨 कापू पुलिस ने अंधे हत्याकांड का किया खुलासा : ग्राम कुम्हीचुआ में युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार.उधारी की रकम लेकर…

🚨 पारिवारिक नाराजगी में बेटे ने मां पर फावड़े से किया जानलेवा हमला : महिला की मौके पर मौत, रैरूमाखुर्द की घटना .हत्या के बाद पिता पर भी हमला करने दौड़ा आरोपी

🚨 “जमीन विवाद में बड़ी मां की हत्या” : छाल पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा

Leave a Comment