मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

युवा जनसेवा संगठन ने नगर के मंगल भवन मुक्तिधाम सहित समस्त वार्डों में साफ-सफाई व जीर्णोद्धार की मांग को लेकर CMO को सौंपा ज्ञापन

On: January 6, 2026 9:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

धरमजयगढ़ में जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय युवा जनसेवा संगठन ने एक सराहनीय पहल करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के मंगल भवन मुक्तिधाम सहित नगर के समस्त वार्डों में साफ-सफाई एवं जीर्णोद्धार कार्य कराए जाने की मांग को लेकर मुख्य नगर अधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन सौंपा।

📣 मुक्तिधाम जैसे पवित्र स्थान में अव्यवस्था

ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि मुक्तिधाम एवं कई वार्डों में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं है, जिससे आम नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मुक्तिधाम जैसे पवित्र एवं संवेदनशील स्थान पर नियमित सफाई, मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का होना अत्यंत आवश्यक है।जबकि यहां बेजा कब्जा करने की खबरें नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

📣 अभियान चलाकर होनी चाहिए व्यवस्थित

युवा जनसेवा संगठन ने सीएमओ से मांग की कि नगर मंगल भवन मुक्तिधाम सहित सभी वार्डों में शीघ्र साफ-सफाई अभियान चलाकर आवश्यक जीर्णोद्धार कार्य कराया जाए, ताकि नागरिकों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण मिल सके।

📣 संगठन का उद्देश्य कबीले ए तारीफ

इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने कहा कि युवा जनसेवा संगठन हमेशा से समाजहित में कार्य करता आया है। संगठन का उद्देश्य नगर के विकास, स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता एवं जनसमस्याओं को प्रशासन तक पहुँचाना है। युवाओं की यह टीम निरंतर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है, जो प्रशंसनीय है।

💢 सीएमओ ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

💢 ज्ञापन सौंपने के दौरान युवा जनसेवा संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित धरमजयगढ़ वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद गगनदीप सिंह कोमल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment