



हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़
धरमजयगढ़ के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में स्थित अपेक्स बैंक इन दिनों आम जनता और व्यापारियों के लिए सुविधा नहीं, बल्कि मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। बैंक परिसर में पार्किंग की कोई ठोस व्यवस्था न होने के कारण ग्राहकों के वाहन सड़क पर ही खड़े हो रहे हैं, जिससे पूरी सड़क अक्सर जाम हो जा रही है।
🛑 रास्ता बंद, व्यापार ठप...
बैंक के सामने दिनभर खड़े रहने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन सड़क को संकरा कर देते हैं, कई बार तो स्थिति यह हो जाती है कि पूरी तरह रास्ता अवरुद्ध हो जाता है। इसका सीधा असर आसपास के छोटे-बड़े व्यापारियों के कारोबार पर पड़ रहा है।
व्यापारियों का कहना है कि—> “ग्राहक जाम देखकर आगे निकल जाते हैं, दुकान तक पहुंच ही नहीं पाते। नुकसान रोज़ का है, सुनने वाला कोई नहीं।”

⚠️ दुर्घटना का खतरा, यहां एम्बुलेंस भी फंस चुकी है
स्थानीय लोगों के अनुसार, जाम की स्थिति में एम्बुलेंस और आपातकालीन वाहनों को भी निकलने में भारी परेशानी होती है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को रोज़ इस अव्यवस्था से जूझना पड़ रहा है।
❓ बैंक और प्रशासन की जिम्मेदारी कौन लेगा?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि—क्या बिना पार्किंग व्यवस्था के बैंक संचालन की अनुमति नियमों के खिलाफ नहीं?क्या ट्रैफिक पुलिस और नगर प्रशासन इस समस्या से अनजान हैं?क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही जागेगा सिस्टम?
📣 व्यापारियों ने दी चेतावनी..
स्थानीय व्यापारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि शीघ्र पार्किंग व्यवस्था नहीं की गई, तो वे सामूहिक शिकायत, ज्ञापन और आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी बैंक प्रबंधन और प्रशासन की होगी।अब देखना यह है कि अपेक्स बैंक प्रबंधन और संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या पर कब तक आंखें मूंदे बैठे रहते हैं, या फिर जनता के दबाव में कोई ठोस कदम उठाया जाएगा।।















