मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

14 चक्का ट्रक में ठूंस-ठूंसकर गौवंश की तस्करी.धरमजयगढ़ पुलिस ने की घेराबंदी. अमानवीय परिवहन में 07 गौवंश की मौत.जीवित 39 गौवंश का सुरक्षित रेस्क्यू

On: August 13, 2026 12:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---

ऑपरेशन शंखनाद के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

🚨 पुलिस की घेराबंदी देख जंगल में ट्रक छोड़कर फरार हुए तस्कर, तलाश जारी

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गौवंश तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 चक्का ट्रक में क्षमता से अधिक गौवंश को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर ले जाने की कोशिश को विफल किया है। पुलिस ने ट्रक से कुल 46 गौवंश बरामद किए, जिनमें से 07 गौवंश की मृत्यु हो चुकी थी, जबकि 39 जीवित गौवंश को सुरक्षित रेस्क्यू कर कांजी हाउस धरमजयगढ़ में चारा-पानी की व्यवस्था के साथ रखवाया गया है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 12 अगस्त 2026 के 2.20 बजे) धरमजयगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि एक 14 चक्का ट्रक के माध्यम से जंगल के रास्ते गौवंश को तस्करी कर ले जाया जा रहा है।

सूचना पर थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े द्वारा तत्काल मुखबिरों को सक्रिय कर संदिग्ध वाहन की जानकारी जुटाई गई। इस दौरान संदिग्ध ट्रक को बरतापाली जंगल की ओर जाते देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई।

थाना प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम को बरतापाली जंगल मार्ग पर घेराबंदी एवं कार्रवाई के लिए रवाना किया गया। पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही वाहन में सवार पशु तस्कर ट्रक को जंगल में छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।

पुलिस टीम ने जंगल में तिरपाल से ढके लावारिस हालत में खड़े 14 चक्का ट्रक क्रमांक CG 14 D 0739 की तलाशी ली। ट्रक के अंदर 46 गौवंश को ठूंस-ठूंसकर, बिना पर्याप्त चारा-पानी की व्यवस्था के बेहद अमानवीय तरीके से परिवहन किया जा रहा था। इनमें 07 गौवंश मृत पाए गए।

थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, सहायक उप निरीक्षक मंजू मिश्रा, प्रकाश गिरी गोस्वामी एवं हमराह स्टाफ द्वारा तत्काल जीवित गौवंश को ट्रक से बाहर निकालकर सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। शेष 39 जीवित गौवंश को कांजी हाउस धरमजयगढ़ में पहुंचाकर चारा-पानी की व्यवस्था कराई गई है।

👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश

गौवंश तस्करी और पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। तस्करी में संलिप्त आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत जिले में गौवंश तस्करी के नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।”

धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा ट्रक चालक एवं फरार पशु तस्करों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। फरार आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही है।

धरमजयगढ़ पुलिस की अपीलरायगढ़ पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि गौवंश की अवैध तस्करी, पशु क्रूरता अथवा संदिग्ध रूप से पशुओं के परिवहन की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

🚨 हाईवे पर खड़े ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार : ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम खम्हार में दो जुआ फड़ पर दबिश देकर 6 जुआरी गिरफ्तार, ₹1.13 लाख की जप्ती

₹2 हजार के विवाद में बवाल : मारपीट के बाद पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार, रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्यवाही

ऑपरेशन संवेदना : धरमजयगढ़ में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती के रिश्तेदार पर चाकू से किया प्राणघातक हमला, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

🚨 कापू मेन रोड में तलवार लहराकर राहगीरों को डराने धमकाने वाले युवक पर कापू पुलिस की कार्रवाई, ARMS ACT की कार्रवाई

आईपीएल फाइनल GT Vs RCB मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने की सूचना पर पुलिस टीम ने की छापेमारी, गिरोह का भंडाफोड़,31.99 लाख रुपये नगद, दो मोबाइल, नोट गिनने की मशीन जब्त

Leave a Comment