मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

ओवरलोड फ्लाईएश वाहनों पर धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 गाड़ियों पर ₹5,000-₹5,000 का जुर्माना

On: April 14, 2026 2:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

धरमजयगढ़ से होकर गुजर रही भारतमाला सड़क पर इन दिनों फ्लाईएश परिवहन करने वाले वाहनों की मनमानी लगातार सामने आ रही थी। ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और सड़क पर फ्लाईएश गिराते हुए चलने की शिकायतें लगातार समाचारों की सुर्खियां बन रही थीं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया और ऐसे लापरवाह वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए। निर्देश के पालन में धरमजयगढ़ पुलिस ने आज अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी कर रहे फ्लाईएश वाहनों पर चालानी कार्रवाई की।पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाईएश परिवहन कर रहे 10 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए प्रत्येक वाहन पर ₹5,000 का जुर्माना लगाया गया।

यह कार्रवाई ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और सड़क पर सामग्री गिराने जैसी लापरवाहियों को देखते हुए की गई।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही चेतावनी दी गई है कि ओवरलोडिंग और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना को आमंत्रित करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

👉 प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बेपरवाह वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment