मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

धरमजयगढ़ के ऊपर हवाई हलचल : क्या चल रहा है अंदरखाने ?. आसमान में चक्कर काटता जहाज, आखिर किस बड़े सर्वे की तैयारी ?

On: April 9, 2026 5:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़


नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से एक हवाई जहाज के लगातार चक्कर लगाने से लोगों में उत्सुकता और चर्चा का माहौल बना हुआ है। आज यानि कि गुरुवार की दोपहर बाद भी धरमजयगढ़ के ऊपर जहाज को घूमते हुए देखा गया, जिससे स्थानीय नागरिकों के बीच तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में कई कोल कंपनियों के प्रस्ताव पहले से लंबित हैं। ऐसे में लोगों का मानना है कि यह हवाई सर्वे किसी नए कोयला खनन प्रोजेक्ट या पुराने प्रस्तावों को आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा हो सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से यह जहाज लगातार इलाके के अलग-अलग हिस्सों में चक्कर लगा रहा है, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि कोई न कोई सर्वेक्षण कार्य जरूर चल रहा है। वहीं कुछ लोग इसे भू-वैज्ञानिक सर्वे, पर्यावरणीय अध्ययन या खनिज संसाधनों के आकलन से जोड़कर देख रहे हैं।

स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भी चिंता है कि यदि कोल प्रोजेक्ट को लेकर सर्वे किया जा रहा है, तो इसका असर क्षेत्र के पर्यावरण और आजीविका पर पड़ सकता है। फिलहाल प्रशासन की चुप्पी से जनचर्चाओं का बाजार और गर्म हो गया है।

अब देखना होगा कि आखिर यह हवाई सर्वे किस उद्देश्य से किया जा रहा है और इसका धरमजयगढ़ क्षेत्र पर क्या प्रभाव पड़ता है।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनसुनवाई से पहले ‘जनसंपर्क’ की तैयारी? पुरुंगा में अदाणी परियोजना को लेकर स्वास्थ्य शिविर पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले– “हमें अपने पक्ष में करने की कोशिश”

🚨 उदउदा में जुआ फड़ पर धरमजयगढ़ पुलिस का छापा, 5 जुआरियों से नगद ₹17,650 और 8 दोपहिया वाहन जब्त : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत कार्रवाई

धरमजयगढ़ नगर पंचायत के तीन मनोनीत एल्डरमैन ने ली शपथ, सांसद राधेश्याम राठिया रहे मुख्य अतिथि

दशहरा मैदान में चल रहे मीनाबाजार के संचालक द्वारा ‘सफाई’ के नाम पर गरीब दुकानदारों से रोज़ाना ₹100 की वसूली! रसीद नहीं, जवाब गोलमोल… आखिर किसके इशारे पर चल रहा यह खेल?

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पट्टी नोट कर रही महिला के घर पुलिस की रेड.महिला पर केस दर्ज

DMF मद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में रिनोवेशन कार्य पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप… सरकारी पैसों की बर्बादी या लापरवाही..?

Leave a Comment