मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

होली पर एसएसपी शशि मोहन ऑन फील्ड : सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, जवानों को मुस्तैदी के निर्देश

On: March 4, 2026 12:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---

🚨 रायगढ़ शहर और किरोड़ीमल नगर के वार्डो में पैदल मार्च कर दिए होली की बधाई और शांति पूर्वक होली मनाने की हिदायत

🚨 प्रमुख चौक-चौराहों पर तैनात बल को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश

🚨 ड्रोन निगरानी और सतत पेट्रोलिंग से शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश – उत्पात करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

हिन्दी समाचार : रायगढ

होली पर्व के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह स्वयं सुबह से ऑन फील्ड रहकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है ।एसएसपी ने सुबह रायगढ़ शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील पॉइंट्स का भ्रमण कर ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों को मुस्तैद रहकर कर्तव्य पालन के निर्देश दिए। इसके पश्चात किरोड़ीमल क्षेत्र सहित विभिन्न इलाकों में होली व्यवस्था का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने आम नागरिकों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की समझाइश दी तथा त्योहार की शुभकामनाएं दीं। शहर/किरोड़ीमल नगर के विभिन्न बस्तियों में लगातार पेट्रोलिंग कर लोगों को चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार के उत्पात, हुड़दंग या कानून व्यवस्था भंग करने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान डीएसपी सुशांतो बनर्जी, निरीक्षक सुखनंदन पटेल, निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर एवं पेट्रोलिंग टीम उपस्थित रही। अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में लगे रहे। शहर में 5 ड्रोन कैमरों से निरंतर निगरानी की जा रही है, वहीं पुलिस बल की 28 मोबाइल पेट्रोलिंग लगातार सक्रिय है।

👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह की अपील –

“सभी नागरिक हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ होली मनाएं। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर तत्काल सूचना दें, पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी”

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनसुनवाई से पहले ‘जनसंपर्क’ की तैयारी? पुरुंगा में अदाणी परियोजना को लेकर स्वास्थ्य शिविर पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले– “हमें अपने पक्ष में करने की कोशिश”

🚨 उदउदा में जुआ फड़ पर धरमजयगढ़ पुलिस का छापा, 5 जुआरियों से नगद ₹17,650 और 8 दोपहिया वाहन जब्त : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत कार्रवाई

धरमजयगढ़ नगर पंचायत के तीन मनोनीत एल्डरमैन ने ली शपथ, सांसद राधेश्याम राठिया रहे मुख्य अतिथि

दशहरा मैदान में चल रहे मीनाबाजार के संचालक द्वारा ‘सफाई’ के नाम पर गरीब दुकानदारों से रोज़ाना ₹100 की वसूली! रसीद नहीं, जवाब गोलमोल… आखिर किसके इशारे पर चल रहा यह खेल?

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पट्टी नोट कर रही महिला के घर पुलिस की रेड.महिला पर केस दर्ज

DMF मद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में रिनोवेशन कार्य पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप… सरकारी पैसों की बर्बादी या लापरवाही..?

Leave a Comment