मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

चिल्हर संकट से बेहाल धरमजयगढ़ का व्यापार जगत, स्टेट बैंक के रुखे व्यवहार से व्यापारियों में नाराजगी

On: February 25, 2026 12:59 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

धरमजयगढ़ में इन दिनों चिल्हर (खुले पैसों) की भारी किल्लत से व्यापार जगत बुरी तरह प्रभावित है। रोजमर्रा के लेन-देन में परेशानी झेल रहे व्यापारियों का कहना है कि ग्राहकों को खुले पैसे लौटाना मुश्किल हो गया है, जिससे व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है।

SBI का रुखा व्यवहार

व्यापारियों का आरोप है कि चिल्हर की समस्या को लेकर जब वे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा में संपर्क करते हैं, तो बैंक कर्मियों का व्यवहार सहयोगात्मक नहीं रहता। कई व्यापारियों ने बताया कि बार-बार आग्रह करने के बावजूद उन्हें पर्याप्त चिल्हर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, वहीं पूछताछ पर रूखा जवाब दिया जाता है।स्थानीय व्यापार संघ के सदस्यों का कहना है कि बैंक जैसी जिम्मेदार संस्था से इस तरह का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है।

समाधान नहीं तो उच्चाधिकारियों से शिकायत

चिल्हर की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब यह विकराल रूप ले चुकी है। व्यापारियों ने मांग की है कि बैंक प्रबंधन इस दिशा में तत्काल ठोस व्यवस्था करे, ताकि बाजार में लेन-देन सामान्य हो सके।व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो वे सामूहिक रूप से उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ आंदोलन का रास्ता भी अपना सकते हैं।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनसुनवाई से पहले ‘जनसंपर्क’ की तैयारी? पुरुंगा में अदाणी परियोजना को लेकर स्वास्थ्य शिविर पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले– “हमें अपने पक्ष में करने की कोशिश”

🚨 उदउदा में जुआ फड़ पर धरमजयगढ़ पुलिस का छापा, 5 जुआरियों से नगद ₹17,650 और 8 दोपहिया वाहन जब्त : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत कार्रवाई

धरमजयगढ़ नगर पंचायत के तीन मनोनीत एल्डरमैन ने ली शपथ, सांसद राधेश्याम राठिया रहे मुख्य अतिथि

दशहरा मैदान में चल रहे मीनाबाजार के संचालक द्वारा ‘सफाई’ के नाम पर गरीब दुकानदारों से रोज़ाना ₹100 की वसूली! रसीद नहीं, जवाब गोलमोल… आखिर किसके इशारे पर चल रहा यह खेल?

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पट्टी नोट कर रही महिला के घर पुलिस की रेड.महिला पर केस दर्ज

DMF मद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में रिनोवेशन कार्य पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप… सरकारी पैसों की बर्बादी या लापरवाही..?

Leave a Comment