मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

अधिवक्ता संघ चुनाव में सचिव पद पर गगनदीप सिंह कोमल की शानदार जीत, राजा सिंह निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित!

On: January 14, 2026 8:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

तहसील अधिवक्ता संघ धरमजयगढ़ के पदाधिकारियों का निर्वाचन बुधवार को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ सम्पन्न कराई गई।सचिव पद के लिए मुकाबला बेहद रोचक रहा, जिसमें गगनदीप सिंह कोमल ने 26 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की।

उनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रतीक चावड़ा को कुल 9 मत प्राप्त हुए।वहीं अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से राजा सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। निर्वाचन परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने बधाई देते हुए संघ के हित में सक्रिय, सकारात्मक और संघर्षशील भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।

पूरी निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिससे अधिवक्ता संघ की लोकतांत्रिक परंपराओं को और मजबूती मिली है।सचिव पद पर भारी बहुमत से जीत दर्ज करने के बाद युवा एडवोकेट गगनदीप सिंह कोमल ने कहा कि वे सदैव संगठन के हित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।वहीं उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है,उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है,सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई प्रेषित की है।।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

⚡ “मलका पॉवर बना ‘सफेद हाथी’ ! बिजली नहीं, उल्टा जल संकट : धरमजयगढ़ की जनता दोहरी मार झेलने को मजबूर”

⚡ “बिजली गई तो बंद डाकघर !” धरमजयगढ़ पोस्ट ऑफिस की लचर व्यवस्था से जनता परेशान

धरमजयगढ़ के ऊपर हवाई हलचल : क्या चल रहा है अंदरखाने ?. आसमान में चक्कर काटता जहाज, आखिर किस बड़े सर्वे की तैयारी ?

🔴 “महंगाई और संसाधनों की मार से ठप पड़े निर्माण कार्य, ठेकेदारों ने सरकार से मांगी आपात राहत”

🔥 “सब्सिडी के खेल में जनता को धोखा.अधूरी परियोजना का उद्घाटन.मलका पॉवर ने धरमजयगढ़ को दिया दोहरा दर्द”.8 मेगावॉट परियोजना बनी धरमजयगढ़ के लिए अभिशाप”

“पावर कंपनी के आगे बेबस प्रशासन ? धरमजयगढ़ में वन कानूनों की उड़ रही धज्जियां, मिलीभगत के गंभीर आरोप!”

Leave a Comment