मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

वन विभाग ने ठेकेदार से कराया लाखों के डेम का निर्माण, सूचना पटल पर लागत राशि गायब.जांच की मांग तेज

On: December 8, 2025 12:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

स्थानीय क्षेत्र धरमजयगढ़ रेंज में वन विभाग द्वारा कराए गए डेम निर्माण को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विभाग ने ठेकेदार के माध्यम से लाखों रुपये की लागत से डेम तैयार कराया है, लेकिन निर्माण स्थल पर लगाए गए सूचना पटल में लागत राशि, स्वीकृत धनराशि तथा अन्य तकनीकी जानकारी का उल्लेख न होना लोगों के बीच संदेह पैदा कर रहा है।नियमों के अनुसार किसी भी सरकारी निर्माण कार्य में परियोजना की कुल लागत, स्वीकृत राशि, निर्माण एजेंसी और समय सीमा का विवरण सूचना पटल पर अनिवार्य रूप से दर्ज होना चाहिए। ऐसे में डेम निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के अनुपस्थित होने को लेकर ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आपत्ति जताई है।सूत्रों के अनुसार, डेम का निर्माण तेजी से पूरा किया गया, लेकिन पारदर्शिता से जुड़े प्रावधानों का पालन नहीं किया गया। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बिना लागत विवरण के कार्य की गुणवत्ता और वास्तविक खर्च को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं।स्थानीय लोगों ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों से पूरे प्रकरण की जांच कराने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी धन का उपयोग पारदर्शी तरीके से होना चाहिए ताकि भ्रष्टाचार या अनियमितताओं पर रोक लग सके।अब देखना यह है कि वन विभाग इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या पुल निर्माण में हुई संभावित अनियमितताओं की जांच के आदेश दिए जाते हैं या नहीं।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनसुनवाई से पहले ‘जनसंपर्क’ की तैयारी? पुरुंगा में अदाणी परियोजना को लेकर स्वास्थ्य शिविर पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले– “हमें अपने पक्ष में करने की कोशिश”

🚨 उदउदा में जुआ फड़ पर धरमजयगढ़ पुलिस का छापा, 5 जुआरियों से नगद ₹17,650 और 8 दोपहिया वाहन जब्त : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत कार्रवाई

धरमजयगढ़ नगर पंचायत के तीन मनोनीत एल्डरमैन ने ली शपथ, सांसद राधेश्याम राठिया रहे मुख्य अतिथि

दशहरा मैदान में चल रहे मीनाबाजार के संचालक द्वारा ‘सफाई’ के नाम पर गरीब दुकानदारों से रोज़ाना ₹100 की वसूली! रसीद नहीं, जवाब गोलमोल… आखिर किसके इशारे पर चल रहा यह खेल?

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पट्टी नोट कर रही महिला के घर पुलिस की रेड.महिला पर केस दर्ज

DMF मद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में रिनोवेशन कार्य पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप… सरकारी पैसों की बर्बादी या लापरवाही..?

Leave a Comment