हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़
चौहान समाज विकासखंड धरमजयगढ़ द्वारा आगामी 7 जून 2026 को ग्राम हाटी में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किए जाने के साथ ही चौहान समाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौहान समाज जिला रायगढ़ द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए “प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह” आयोजित किया जा रहा है। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाएगी।
इसी दिन ग्राम पंचायत हाटी स्थित नवनिर्मित चौहान समाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे से होगा। भवन का लोकार्पण क्षेत्र के विधायक लालजीत सिंह राठिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा।
कार्यक्रम में सरपंच प्रेमकुमारी श्यामसुंदर राठिया, चौहान समाज के संरक्षक शंभु चौहान, बीडीसी दुर्गा राजेंद्र प्रसाद राठिया, समाज अध्यक्ष चन्द्रन सिंह चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं समाज के वरिष्ठ सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
समाज के पदाधिकारियों ने सभी समाजजनों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने तथा सामुदायिक भवन के लोकार्पण समारोह को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम विवरण :
तिथि : 07 जून 2026 (रविवार)समय: प्रातः 09:00 बजे से
स्थान: चौहान समाज सामुदायिक भवन, ग्राम हाटी, विकासखंड धरमजयगढ़, जिला रायगढ़
मुख्य आकर्षण: प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह एवं सामुदायिक भवन लोकार्पण
समस्त चौहान समाज, धरमजयगढ़ द्वारा आयोजन।










