मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

धरमजयगढ़ मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न!

On: March 29, 2026 9:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

धरमजयगढ़ मंडल भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू की अध्यक्षता में 28 और 29 मार्च को जेलपारा स्थित राठिया समाज के भवन पर रखा गया. सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत स्थानीय उत्पाद देकर किया गया तत्पश्चात भाजपा का ध्वज फहराया गया. वही सत्र की शुरुआत 4:00 बजे से प्रारम्भ हुई प्रथम सत्र उद्घाटन में अतिथि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान शामिल हुए.वही वक्ता के रूप में उपाध्यक्ष नरेश पंडा रहे. भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम,राजकीय गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई. प्रशिक्षण वर्ग की उप देवता इतिहास और विकास संबंधित जानकारी दी गई.

वक्ता नरेश पंडा के द्वारा भाजपा के इतिहास और विकास से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए कहां भाजपा पार्टी एक परिवार है और कार्यकर्ता इस परिवार के सदस्य हैं. इसलिए आवश्यक है कि बड़े परिवार में रहने सोने खाने सहित दिनचर्या में अनुशासन का पालन करते हुए अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें. दो सीटों से पूर्ण बहुमत का यह सफर कार्यकर्ताओं के त्याग तपस्या का स्वर्णिम इतिहास समेटे हुए हैं. द्वितीय सत्र मैं अतिथि टीकाराम पटेल रहे तो वक्त के रूप में जिला भाजपा के अध्यक्ष अरुंधर दीवान रहे. वैचारिक अधिष्ठान के तहत जिला भाजपा के अध्यक्ष अरुंधर दीवान ने अपने विचार रखें जिसे कार्य कर्ताओं ने मनोयोग से सुना. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री दीवान ने कहा वैचारिक अधिष्ठान एक महत्वपूर्ण अवधारणा है जो किसी व्यक्ति या समूह के विचारों मूल्य और विश्वासों को संदर्भित करती है. यह अधिष्ठान उनके व्यवहार निर्णय और कार्यों को प्रभावित करता है. वैचारिक अधिष्ठान की विस्तार से व्याख्या करने हेतु इसमें जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझाते हुए कहा सबसे पहले हमें अपना यह दूसरों का विचार प्रभावित करता है. वैचारिक अधिष्ठान में व्यक्ति के विचार और विचारधारा शामिल होते हैं यह उनके दृष्टिकोण मूल्य और विश्वासों को दर्शाता है.इसके बाद मूल्य का प्रभाव सबसे अधिक होता है. वैचारिक अधिष्ठान का आधार विश्वास है.यह उनके जीवन के उद्देश्य और अर्थ को दर्शाता है इसके बाद संस्कृति का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है वैचारिक अधिष्ठान में व्यक्ति का अनुभव और ज्ञान शामिल होते हैं यह उनके दृष्टिकोण और निर्णय को प्रभावित करता है विभिन्न पहलू राजनीतिक अधिष्ठान धार्मिक अधिष्ठान सामाजिक अधिष्ठान आर्थिक अधिष्ठान पर प्रकाश डालते हुए इसके महत्व के संबंध में बताया गया. वहीं तृतीय सत्र के अतिथि शशी पटेल रहे. तो वही वक्ता के रूप में जिला भाजपा के उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव ने बूथ प्रबंधन से जुड़े बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि बुथ स्तरीय कार्यक्रम के जरिए कैसे लोगों तक आसानी से पहुंचा जाया जा सकता है.चौथे सत्र मे वक्ता के रूप मे गुरुपाल भल्ला द्वारा कार्य विस्तार के विषय में जानकारी दी गई.तो पंचम सत्र के दौरान वक्ता पवन शर्मा के द्वारा एआई, सोशल मीडिया, मन की बात, सरल ऐप विषय को लेकर बताया गया. छठे सत्र के वक्ता विवेक रंजन सिंह द्वारा कार्य पद्धति को लेकर तो सप्तम सत्र में वक्ता सुनील थवाइत के द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति विरासत और धरोहर के साथ अंतिम सत्र के वक्ता अनुपम पाल के द्वारा सरकार की उपलब्धियां को जन- जन तक पहुंचाने और अंतिम व्यक्ति तक उसे लाभ पहुंचाने अब उसे जोड़ने के विषय में बताया गया! प्रशिक्षण के अंतिम सत्र के समापन पर वर्ग के संयोजक जगदीश सरकार ने सभी का आभार व्यक्त किया!

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रदेश स्तरीय पत्रकार कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल..अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की प्रदेश कार्यसमिति में विवेक पांडे और उमा यादव को मिली जिम्मेदारी !

बरबसपुर में ईसर राजा और गौरा रानी का भव्य विवाह उत्सव, गौरा नृत्य पार्टी को शुंभ चौहान करेंगे सम्मानित

सारंगढ़ में 11 जनवरी को प्रदेश स्तरीय पत्रकार कार्यशाला, डिप्टी सीएम होंगे मुख्य अतिथि, धरमजयगढ़ के पत्रकार होंगे शामिल

धरमजयगढ़ में सांसद क्षेत्र स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन 25 दिसंबर कोरायगढ़, जशपुर एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 400 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

धरमजयगढ़ में मंडल स्तरीय विशाल हिंदू सम्मेलन का होगा आयोजन, जुटेंगे हजारों सनातनी!!

सांसद और समाजसेवी शंभू चौहान के आतिथ्य में आज शाम होगा प्रेस क्लब धरमजयगढ़ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह और कवि सम्मेलन

Leave a Comment