मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

⚡ “बिजली गई तो बंद डाकघर !” धरमजयगढ़ पोस्ट ऑफिस की लचर व्यवस्था से जनता परेशान

On: April 11, 2026 4:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

नगर के मुख्य डाकघर में इन दिनों अव्यवस्थाओं का आलम ऐसा है कि उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। भारत की स्वतंत्रता के बाद स्थापित यह डाकघर आज के आधुनिक तकनीकी युग में भी काफी पीछे नजर आ रहा है। जैसे ही शहर में बिजली गुल होती है, डाकघर की सेवाएं पूरी तरह ठप हो जाती हैं, जिससे दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह डाकघर एचएसजी-2 श्रेणी का है, जहां वर्तमान में सहायक डाकपाल और केवल दो डाक सहायक ही कार्यरत हैं, जबकि पोस्ट मास्टर का पद लंबे समय से रिक्त पड़ा है। स्टाफ की कमी और तकनीकी खामियों के चलते रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट सहित कई आवश्यक सेवाएं समय पर नहीं मिल पा रही हैं।

स्थानीय नागरिक संतोष कुमार ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि वे पिछले दो दिनों से रजिस्ट्री और अन्य कार्यों के लिए डाकघर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार काउंटर पर “बंद” का बोर्ड लगा मिलता है। उन्होंने कहा, “हम अपना काम छोड़कर आते हैं, लेकिन यहां कोई सुनवाई नहीं होती। सर्वर डाउन और बिजली कटौती के कारण काम अधूरा रह जाता है, जिससे बार-बार आना पड़ता है।”स्थिति का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों पर पड़ रहा है, जिन्हें छोटी-छोटी सेवाओं के लिए भी घंटों इंतजार करना पड़ता है।

इस संबंध में कार्यवाहक डाकपाल रवि सोनी ने बताया कि सभी समस्याओं से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि बिजली जाने पर पूरा काम रुक जाता है, इसलिए बैकअप के लिए यूपीएस की मांग की गई है, जिसे जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन मिला है। साथ ही तकनीकी समस्याओं को भी शीघ्र सुधारने की बात कही गई है।नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि डाकघर की व्यवस्थाओं में जल्द सुधार किया जाए, ताकि आम जनता को सुचारू और समयबद्ध सेवाएं मिल सकें।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनसुनवाई से पहले ‘जनसंपर्क’ की तैयारी? पुरुंगा में अदाणी परियोजना को लेकर स्वास्थ्य शिविर पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले– “हमें अपने पक्ष में करने की कोशिश”

🚨 उदउदा में जुआ फड़ पर धरमजयगढ़ पुलिस का छापा, 5 जुआरियों से नगद ₹17,650 और 8 दोपहिया वाहन जब्त : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत कार्रवाई

धरमजयगढ़ नगर पंचायत के तीन मनोनीत एल्डरमैन ने ली शपथ, सांसद राधेश्याम राठिया रहे मुख्य अतिथि

दशहरा मैदान में चल रहे मीनाबाजार के संचालक द्वारा ‘सफाई’ के नाम पर गरीब दुकानदारों से रोज़ाना ₹100 की वसूली! रसीद नहीं, जवाब गोलमोल… आखिर किसके इशारे पर चल रहा यह खेल?

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पट्टी नोट कर रही महिला के घर पुलिस की रेड.महिला पर केस दर्ज

DMF मद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में रिनोवेशन कार्य पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप… सरकारी पैसों की बर्बादी या लापरवाही..?

Leave a Comment