मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

रायगढ़ में ड्रोन से हुड़दंगियों पर पैनी नजर, अगले 48 घंटे पुलिस अलर्ट मोड पर, जीरो टॉलरेंस की रणनीति🚨 SSP शशि मोहन सिंह का स्पष्ट संदेश : “होली शालीनता पूर्वक मनाएं, बदमाशों के लिए कड़ा संदेश… होली उनकी जेल में भी मन सकती है।”

On: March 3, 2026 1:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

🚨 शहर में 400 पुलिस अधिकारी-जवान तैनात: शहर और देहात में सघन सुरक्षा घेरा

🚨 रायगढ़ शहर के 16 चेकिंग पॉइंट और दर्जनों फिक्स पिकेट: तेज और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती

🚨 सादीवर्दी में तैनात किये गये है महिला-पुरूष जवान, छेड़खानी की घटनाओं पर होगी नजर

🚨 नदी, डेम, पार्क की निगरानी, होली के दिन जाने की होगी मनाही

🚨 मीडिया मॉनिटरिंग से सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है, आपत्तिजन या भडकाऊ पोस्ट पर होगी कार्यवाही

🚨 रायगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम से शहर और देहात क्षेत्र की एक्सपर्ट टीम से निगरानी

हिन्दी समाचार : रायगढ़

जिले में पिछले 24 घंटे से होली ड्यूटी में पुलिस जवान तैनात है, कल होलिका दहन शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ है । होली की चौक-चौबंध व्यवस्था को लेकर एसएसपी रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह, ने आज सुबह 11:00 बजे पुलिस कार्यालय से जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों की वर्चुअल बैठक लेकर होली ड्यूटी की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान पुलिस का रिस्पांस टाइम सबसे महत्वपूर्ण रहेगा और किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में देहात थाना क्षेत्रों के विस्तृत दायरे को ध्यान में रखते हुए कम्युनिकेशन सिस्टम को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए। पेट्रोलिंग क्षेत्रों का विभाजन कर समीपस्थ थानों की टीमों को निरंतर संपर्क में रहने को कहा गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित समन्वय स्थापित हो सके।

➡️ शहर की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं सीएसपी मयंक मिश्रा को सौंपी गई है। सीएसपी मयंक मिश्रा ने जानकारी दी कि अगले 48 घंटे लगातार पेट्रोलिंग, चेकिंग पॉइंट्स पर सघन जांच और बाइकर्स गैंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। कोतवाली, चक्रधरनगर, जूटमिल एवं कोतरारोड़ क्षेत्रों में बनाए गए *16 चेकिंग पॉइंट्स* पर यातायात टीम द्वारा ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।

➡️ एसएसपी के निर्देश पर थाना कोतवाली, चक्रधरनगर, जूटमिल, कोतरारोड़ और खरसिया क्षेत्र में 5 ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। शहर में 27 पेट्रोलिंग यूनिट्स की लाइव लोकेशन के साथ एक विशेष व्हाट्सएप ग्रुप सक्रिय किया गया है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर निकटतम पेट्रोलिंग टीम तत्काल सहायता प्रदान कर सके। ड्रोन, व्हाट्सएप ग्रुप और शहरभर के सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में विशेष मॉनिटरिंग रूम बनाया गया है, जहां एक्सपर्ट की टीम रियल टाइम मॉनिटरिंग कर किसी भी घटना या दुर्घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया देगी।

➡️ सुरक्षा प्रबंधन के तहत शहर के चार थाना क्षेत्रों में 27 पेट्रोलिंग, 16 चेकिंग पॉइंट्स तथा कोतवाली क्षेत्र में 24, कोतरारोड़ में 12 और जूटमिल व चक्रधरनगर में 10-10 फिक्स पिकेट पॉइंट स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त एडी स्क्वॉड की टीम भी लगातार सक्रिय रहेगी। रायगढ़ की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है, आपत्तिजन या भडकाऊ पोस्ट पर कार्यवाही की जावेगी । साइबर थाना और महिला थाना की टीम सादी वर्दी में असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखेगी तथा छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही अनुविभाग के थानों में एसडीओपी थानों और पुलिस लाइन के अतिरिक्त बल के साथ मुस्तैद रहेंगे ।

➡️ होली के दौरान जिले में उपलब्ध पुलिस बल के साथ छठवीं बटालियन और मैनपाट बटालियन से प्राप्त बल सहित लगभग 400 पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। ड्यूटी पर तैनात जवानों के लिए समय पर भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के वाटर एरिया पर विशेष निगरानी रखने, प्रशिक्षित होमगार्ड गोताखोरों की तैनाती करने तथा फायर ब्रिगेड को विभिन्न स्थानों पर तैयार रखने को कहा गया है। होली के दिन गार्डन बंद रहेंगे और शहर सहित आउटर क्षेत्रों में भी लगातार पेट्रोलिंग जारी रहेगी।

➡️ शाम को सभी थाना क्षेत्रों में आज शाम फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को यह संदेश दिया जाएगा कि रायगढ़ पुलिस हर परिस्थिति में उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। एसएसपी ने आगामी दो दिनों की ड्यूटी के लिए सभी अधिकारियों और जवानों को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन, समन्वय और सतर्कता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

🚨 बदमाशों के लिए एसएसपी शशि मोहन का सख्त संदेश

“शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, हुड़दंग, छेड़छाड़, शराब पीकर वाहन चलाना या शांति भंग करने की कोशिश बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि त्योहार की आड़ में कानून तोड़ने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनसुनवाई से पहले ‘जनसंपर्क’ की तैयारी? पुरुंगा में अदाणी परियोजना को लेकर स्वास्थ्य शिविर पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले– “हमें अपने पक्ष में करने की कोशिश”

🚨 उदउदा में जुआ फड़ पर धरमजयगढ़ पुलिस का छापा, 5 जुआरियों से नगद ₹17,650 और 8 दोपहिया वाहन जब्त : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत कार्रवाई

धरमजयगढ़ नगर पंचायत के तीन मनोनीत एल्डरमैन ने ली शपथ, सांसद राधेश्याम राठिया रहे मुख्य अतिथि

दशहरा मैदान में चल रहे मीनाबाजार के संचालक द्वारा ‘सफाई’ के नाम पर गरीब दुकानदारों से रोज़ाना ₹100 की वसूली! रसीद नहीं, जवाब गोलमोल… आखिर किसके इशारे पर चल रहा यह खेल?

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पट्टी नोट कर रही महिला के घर पुलिस की रेड.महिला पर केस दर्ज

DMF मद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में रिनोवेशन कार्य पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप… सरकारी पैसों की बर्बादी या लापरवाही..?

Leave a Comment