मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

सोशल मीडिया पर अधिवक्ताओं के अपमान का मामला गर्माया‘कानून का दलाल’ शब्द के इस्तेमाल पर संघ का कड़ा ऐतराज, युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

On: February 2, 2026 8:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक युवक द्वारा अधिवक्ताओं के लिए “कानून का दलाल” जैसे आपत्तिजनक और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। इस टिप्पणी से अधिवक्ता समाज में गहरा रोष व्याप्त है।

💥 न्यायिक तंत्र का अपमान

मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिवक्ता संघ ने एकजुट होकर युवक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संघ का कहना है कि इस तरह की भाषा न केवल अधिवक्ताओं की गरिमा को ठेस पहुंचाती है, बल्कि पूरे न्यायिक तंत्र का अपमान है।

💥 अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि वकील समाज संविधान और कानून के तहत कार्य करता है और समाज को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

💥 कार्यवाही की मांग

संघ ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी युवक की पहचान कर उसके खिलाफ आईटी एक्ट एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग करने से पहले सौ बार सोचे।

💥 अधिवक्ता संघ की एकजुटता

इस पूरे मामले को लेकर अधिवक्ता संघ में एकजुटता देखने को मिली और चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संघ आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होगा।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment