मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

कांग्रेस नेतृत्व का बड़ा फैसला.. ऋतुराज सिंह ठाकुर को दोबारा सौंपी ब्लॉक अध्यक्ष की कमान.. कार्यकर्ताओं में उत्साह

On: January 14, 2026 11:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हिन्दी समाचार : धरमजयगढ़

ब्लॉक क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूती देते हुए पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर ऋतुराज सिंह ठाकुर को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी पुनर्नियुक्ति की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

💢 लंबे समय से ऋतुराज की सक्रिय भूमिका

ऋतुराज सिंह ठाकुर लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके नेतृत्व में ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस ने संगठनात्मक मजबूती हासिल की है और जनसमस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाई गई है। पार्टी नेतृत्व ने उनके कार्यों, संगठन के प्रति निष्ठा और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की क्षमता को देखते हुए दोबारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

🔥 जमीन से जुड़े नेता रहे

पुनर्नियुक्ति की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऋतुराज सिंह ठाकुर हमेशा जमीन से जुड़े नेता रहे हैं और आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हैं।

🔥 संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प

इस अवसर पर ऋतुराज सिंह ठाकुर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी समय में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

💢 उनकी पुनः नियुक्ति को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Gurucharan Singh Rajpoot

CGHindiSamachar.com अब पूरे भारत के लिए समर्पित एक हिन्दी न्यूज़-पोर्टल है जहाँ आपको राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरें मिलेंगी। हमारी टीम राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपातकालीन घटनाओं पर निष्पक्ष, तथ्यात्मक और समयोचित रिपोर्टिंग प्रदान करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment